ब्रेकिंग
Nalgonda News: तेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना; एक ही परिवार के 4 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या West Bengal Politics: TMC में बड़ी बगावत; ऋतब्रत बनर्जी गुट का ममता बनर्जी को ऑफर, क्या ममता बनेंगी '... Ghaziabad Outer Ring Road: राजनगर एक्सटेंशन में जाम से मिलेगी मुक्ति; 91 करोड़ की लागत से बनेगा नया ... Odisha Bank Horror: मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुँचा भाई; केंद्र सरकार ने ब्रांच मैनेजर को किया सस्... Lucknow Aliganj Fire Case: कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 की मौत; जानिए क्या हैं दोषियों पर लगी कानून... JD Vance Pakistan Statement: पाकिस्तान पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान से गरमाई राजनीति; रिपब्लिकन स... Crude Oil Price Crash: कच्चे तेल की कीमतों में 5% की बड़ी गिरावट; क्या भारत में सस्ते होंगे पेट्रोल-ड... Nirjala Ekadashi 2026 Date: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना छिन जाएगा व्रत का पूरा पु... Hrithik Roshan in Jailer 2: चेन्नई में शूट करेंगे स्पेशल कैमियो? 'जेलर 2' के लेटेस्ट अपडेट ने बढ़ाई फ... Japan PM Sanae Takaichi India Visit: जापान की पीएम ताकाइची आएंगी गुवाहाटी; पीएम मोदी के साथ होगी साल...
देश

भारत में आजाद है मीडिया, इनकी छवि खराब करने वालों का करेंगे भंडाफोड़: जावड़ेकर

सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को कहा कि भारत में प्रेस को पूर्ण स्वतंत्रता है और उन सर्वेक्षणों का भंडाफोड़ किया जाएगा जिनमें देश में प्रेस की आजादी के बारे में खराब छवि पेश करने की कोशिश की गयी है। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जावड़ेकर ने कहा कि मीडिया के पास लोगों को सूचित करने और उनका मार्गदर्शन करने की ताकत है।

PunjabKesari

प्रसारण मंत्री ने ट्वीट किया कि भारत में मीडिया को पूर्ण स्वतंत्रता है। हम जल्द ही उन सर्वेक्षणों का खुलासा करेंगे जिनमें देश में प्रेस की आजादी के बारे में खराब छवि पेश करने की कोशिश की गई है। स्वतंत्र पत्रकारिता की पैरवी करने वाले संगठन ‘रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स’ के इस साल जारी हुए वार्षिक विश्लेषण में वैश्विक प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत दो पायदान लुढ़क गया है और इसे 180 देशों में से 142वां स्थान मिला है।

PunjabKesari

कांग्रेस ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर अपने संदेश में आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को ‘‘नष्ट करने पर आमादा है। विपक्षी दल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, कि विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत दो पायदान लुढ़ककर 142वें स्थान पर पहुंचा। जब हम विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाएं तो हमें याद रखना चाहिए कि भाजपा लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ को नष्ट करने पर आमादा है और हमें ऐसा नहीं होने देना चाहिए।हम सभी पत्रकारों से कहना चाहेंगे कि डरो मत।’

PunjabKesari

वहीं, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि प्रेस भारत के लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और अभिमत को आकार देकर तथा जागरूकता पैदा कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि इस विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मैं कोविड-19 के विभिन्न पहलुओं के बारे में अपनी जान जोखिम में डालकर जनता को जागरूक बना रहे हमारे मीडियाकर्मियों को नमन करता हूं।

Related Articles

Back to top button