ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
छत्तीसगढ़

बड़ी खबर: नेशनल हाईवे पर खूनी टक्कर, बलौदाबाजार के पास हादसे में 4 की मौत; अस्पताल में मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बलौदाबाजार: रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही एक यात्री बस को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा दरचूरा चौक के पास हुआ. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य यात्री घायल है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए.

यात्रियों को बैठाने के लिए रुकी थी बस

जानकारी के मुताबिक रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही आरबीएस कंपनी की यात्री बस दरचूरा चौक के पास पहुंची थी. इस दौरान सड़क किनारे खड़े कुछ यात्रियों को देखकर बस चालक ने उन्हें बैठाने के लिए गाड़ी रोकी. बताया जा रहा है कि बस काफी तेजी से आ रही थी और अचानक रुक गई. इसी बीच पीछे से आ रहा ट्रक चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और ट्रक बस के पिछले हिस्से से जा भिड़ी.

टक्कर के बाद मचा हड़कंप

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत की. कई यात्रियों को चोटें आईं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया. घटना की सूचना मिलते ही सिमगा पुलिस थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने सबसे पहले घायलों को अस्पताल भेजने और भीड़ को नियंत्रित करने का काम शुरू किया.

4 लोगों की मौत की पुष्टि

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. हालांकि आशंका जताई जा रही है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है. कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि बस के पीछे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कई यात्रियों को सीटों से उछलकर चोटें लगीं.

जांच में जुटा पुलिस प्रशासन

इस मामले को लेकर सिमगा पुलिस थाना के थाना प्रभारी लखेश केवट ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया और भीड़ को नियंत्रित कर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल की गई. उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. बस चालक और ट्रक चालक से पूछताछ की जाएगी ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सके.

पुलिस ने संभाली स्थिति

हादसे के बाद सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई थी. कई वाहन भी रुक गए जिससे ट्रैफिक बाधित हो गया. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और यातायात को सुचारू कराने में जुट गई. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि अचानक बस रुकने और पीछे से आ रहे ट्रक की तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई.

Related Articles

Back to top button