ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
छत्तीसगढ़

रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रेलर की टक्कर में 5 यात्रियों की मौत; कई गंभीर रूप से घायल

रायपुर: रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर सिमगा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा (CG Road Accident) हो गया। दरचुरा मोड़ के पास ट्रेलर ने एक यात्री बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और बस हाईवे से नीचे जाकर पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि दर्जनभर से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

चार लोगों की मौत, कई घायल

हादसे में मरने वालों में दो पुरुष, दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

सुबह सवा ग्यारह बजे हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह लगभग सवा ग्यारह बजे हुआ। यात्री बस रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सिमगा से लगभग 10 किलोमीटर आगे दामाखेड़ा मार्ग पर दरचुरा मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button