ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
झारखण्ड

बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस का ‘झारखंड प्लान’! 21 दिग्गज नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, ममता के गढ़ में संभालेंगे मोर्चा

रांची: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को केंद्र में रखकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने जिला पर्यवेक्षकों के लिए प्रस्तावित नामों पर तत्काल प्रभाव से स्वीकृति प्रदान की. संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अपने हस्ताक्षर से सूची जारी की है. जारी सूची में झारखंड से कांग्रेस के कई नेताओं के नाम शामिल हैं. इसको लेकर झारखंड कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस वर्ष हो रहे विधानसभा चुनाव को पार्टी पूरी गंभीरता से लड़ने जा रही है. यही वजह है कि झारखंड से अधिक नेताओं को जिला पर्यवेक्षक बनाए गए हैं.

झारखंड से 21 नेताओं के नाम शामिल

झारखंड कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष सतीश पॉल मुजरी ने बताया कि जारी 33 जिला पर्यवेक्षक की सूची में अकेले प्रदेश के 21 कांग्रेस नेता के नाम शामिल हैं. उन्होंने बताया कि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, प्रदीप बलमुचू, खूंटी से वर्तमान लोकसभा सांसद कालीचरण मुंडा, झारखंड विधानसभा में विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और उप नेता राजेश कच्छप का नाम शामिल है.

इसके अलावा पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कृषि विपणन पर्षद के अध्यक्ष रविंद्र सिंह सहित कई नेताओं के नाम शामिल हैं. उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड कांग्रेस के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी केंद्रीय नेतृत्व की ओर से दी गई है.

Related Articles

Back to top button