ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
हरियाणा

सोनीपत में हाय राम! कार के अंदर 12वीं का पेपर सॉल्व कर रही थीं 3 महिला टीचर, फोन में मिलीं प्रश्नों की पर्चियां

गोहाना/भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शुक्रवार को हुई 12वीं कक्षा की परीक्षा दौरान सोनीपत के गांव कटवाल में नकल करवाने का एक हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है। यहां पर इतिहास और बायोलॉजी की परीक्षा दौरान एक निजी स्कूल की 3 महिला अध्यापिकाएं परीक्षा केंद्र के ठीक बाहर खड़ी एक कार में बैठकर पेपर सॉल्व कर रही थीं। जानकारी मिलने पर शिक्षा बोर्ड चेयरमैन के स्पैशल दस्ते ने मौके पर छापा मारकर तीनों महिला टीचरों को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी शिक्षिकाएं मोबाइल की मदद से प्रश्न पत्रों को सॉल्व कर रही थीं। ये तीनों शिक्षिकाएं एल.जी.पी. एस. निजी स्कूल की हैं जिनके छात्र उसी केंद्र के अंदर परीक्षा दे रहे थे। टीम ने इनके मोबाइल और हाथ से लिखित पर्चियां बरामद की हैं।

वहीं प्रदेशभर में शुक्रवार को हुई डी.एल.एड. की परीक्षाओं में नकल के 30 मामले दर्ज किए गए। परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण 7 पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्त किए गए। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने चरखी दादरी में 1 व भिवानी में 2 अनुचित साधन प्रयोग के केस पकड़े। अध्यक्ष के उड़नदस्ते भिवानी से संचालित आरएएफ-7 द्वारा कैथल के परीक्षा केन्द्र रावमावि पाडला-1 (बी-1) पर कमरा नंबर 10 में एक परीक्षार्थी के मोबाइल में प्रश्न पत्र की फोटो पाई गई। परीक्षार्थी का अनुचित साधन प्रयोग का केस दर्ज करते हुए केन्द्र अधीक्षक को प्राथमिकी दर्ज करवाने के निर्देश दे दिए हैं तथा केन्द्र पर नियुक्त पर्यवेक्षक नरेश कुमार टी. जी. टी. सामाजिक को परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त कर दिया।

एस.डी.एम. प्रश्न पत्र उड़नदस्ता पटौदी ने परीक्षा केन्द्र रावमावि पंचगांव पर नियुक्त पर्यवेक्षक वरुण यादव व रणजीत सिंह को एवं नियन्त्रण कक्ष पानीपत से संचालित अध्यक्ष विशेष उड़नदस्ता 3 द्वारा परीक्षा केन्द्र राकवमावि बरवाला -1 पर नियुक्त जसविन्द्र सिंह तथा नियन्त्रण कक्ष गुरुग्राम से संचालित अध्यक्ष विशेष उड़नदस्ता-2 द्वारा परीक्षा केन्द्र रावमावि नधुपुर पर नियुक्त पर्यवेक्षक अजय कुमार को परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया। अध्यक्ष विशेष आर.ए.एफ. उड़नदस्ते द्वारा परीक्षा केन्द्र रावमावि फरमाना-3 पर नियुक्त पर्यवेक्षक अनिल कुमार व सोमबीर सिंह मलिक को डयूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया। वहीं प्रदेशभर में गठित अन्य उड़नदस्तों द्वारा नकल के 27 केस पकड़े।

Related Articles

Back to top button