ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! मिडिल ईस्ट की जंग देख भावुक हुए अन्ना, बोले- ‘शांति के लिए पहल करे भारत’

इजराइल और अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान पर संयुक्त हमला किया था, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर समेत कई लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद ईरान ने भी पलटवार किया और खाड़ी देशों में अमेरिका के बेस को निशाना बनाया इसके साथ ही तेल अवीव पर भी हमले कर रहा है. इस संघर्ष से मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है, हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं. इस बीच समाजसेवी अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत को शांति के लिए पहल करनी चाहिए.

अन्ना हजारे ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने कहा है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने पत्र में कहा है कि वर्तमान समय में विश्व अत्यंत चिंताजनक परिस्थितियों से गुजर रहा है. अलग-अलग देशों के बीच बढ़ते तनाव और संघर्ष के कारण नागरिकों का जीवन असुरक्षित होता जा रहा है. उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं में निरपराध महिलाएं, बच्चे और परिवारों पर पड़ने वाले प्रभाव की खबरें अत्यंत दुखद और पीड़ादायक हैं.

‘भारत की संस्कृति अहिंसा और शांति की रही है’

पत्र में अन्ना हजारे ने आगे कहा कि भारत की संस्कृति अहिंसा और शांति की रही है. हमारे देश ने हमेशा विश्व को संवाद और शांति का मार्ग दिखाने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में भारत जैसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र की ओर से मानवता और शांति का संदेश जाना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि आज दुनिया को हथियारों की नहीं, बल्कि विश्वास और संवाद की जरूरत है. उन्होंने कहा कि युद्ध से सिर्फ विनाश होता है, जबकि संवाद से समाधान और स्थिरता का मार्ग निकलता है.

अन्ना हजारे की पीएम मोदी से अपील

हजारे ने पीएम मोदी से आग्रह किया कि भारत तटस्थ और जिम्मेदार भूमिका निभाते हुए वैश्विक स्तर पर शांति और संवाद को बढ़ावा देने की पहल करे. उन्होंने पत्र में कहा ‘आपके नेतृत्व में भारत ने कई वैश्विक मुद्दों पर सकारात्मक भूमिका निभाई है. इसलिए इस संवेदनशील समय में यदि भारत मानवता और शांति के पक्ष में आगे आता है, तो यह पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायक होगा. मानवता के हित और निरपराध नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत को शांति का मार्ग आगे बढ़ाना चाहिए, ऐसी मेरी विनम्र अपेक्षा है’.

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

दरअसल पिछले एक हफ्ते से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा है. इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से तेहरान पर हमले किए, जिनमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई समेत कई बड़े नेता और सैन्य अधिकारी मारे गए हैं. बदले में ईरान ने मिडिल ईस्ट के कई देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं. जंग का आज 8वां दिन है और अभी भी ये बदस्तूर जारी है.

Related Articles

Back to top button