ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
मनोरंजन

ऐश्वर्या राय ने इंस्टाग्राम पर बताया, आराध्या बच्चन ने कुछ यूं किया कोरोना वॉरियर्स का धन्यवाद

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है, जिस वजह से पूरा देश अभी जाम है। इसी बीच, कोरोना वायरस की जंग में वॉरियर्स के रुप में काम कर रहे लोग लगातार सेवा में जुटे हैं। सरकार और लेकर कई संगठन इन कोरोना वॉरियर्स का सम्मान भी कर रहे हैं। हाल ही में सरकार ने भी हैलीकॉप्टर्स के माध्यम से डॉक्टर्स के सम्मान के लिए पुष्प वर्षा करवाई थी। अब एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन ने भी कोरोना वॉरियर्स का शुक्रिया अदा किया है।

आराध्या ने कोरोना वॉरियर्स के लिए एक पेंटिंग बनाई है और उसके माध्यम से लोगों का शुक्रिया अदा किया है। आराध्या ने एक पेंटिंग बनाई है, जिसमें समाज के उन वर्ग को शामिल किया है, जो कोरोना के इस कहर में लोगों की सेवा कर रहे हैं। पेंटिंग में इन लोगों के लिए थैंक्स लिखा है और नीचे तीन लोगों की फोटो बनाई है, जिसमें एक लड़की और पैरेंट्स नज़र आ रहे हैं। ऐसे में माना जा सकता है कि आराध्या ने इसे अपनी फैमिली के रुप में दिखाया है और लोगों को घर में रहने के लिए कहा है।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पेंटिंग को शेयर किया है, जिसकी अब लोग तारीफ कर रहे हैं। ऐश्वर्या ने फोटो के साथ लिखा है- ‘मेरी प्रिय आराध्या के तरफ से सम्मान और प्यार।’ अब इस फोटो को 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने ऑनलाइन कंसर्ट में भी हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने कोविड-19 और इससे जुड़े अचीवमेंट को लेकर फिजिशियन से बात की थी।

बता दें कि बच्चन परिवार पहले भी कोरोना वॉरियर्स के सम्मान के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से की गई अपील में हिस्सा ले चुका है। कुछ दिनों पहले ऐश्वर्या समेत बच्चन परिवार घंटी बजाता हुआ नज़र आया था। उसके बाद अमिताभ बच्चन ने भी कोरोना वॉरियर्स की मदद और सम्मान के लिए अपील की थी और इन पर होने वाली हिंसा का विरोध भी किया था।

Related Articles

Back to top button