ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
पंजाब

Gurdaspur Bandh Today: करोड़ों की डकैती के विरोध में आज गुरदासपुर बंद, व्यापार मंडल का बड़ा फैसला; दहशत में शहर के कारोबारी

गुरदासपुर: करीब चार दिन पहले गुरदासपुर शहर में दिनदहाड़े एक सर्राफ के घर हुई करोड़ों रुपये की डकैती के मामले में पीड़ित सर्राफ वरुण महाजन ने सभी दुकानदारों से भावुक अपील करते हुए 9 मार्च को गुरदासपुर बंद रखने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने न केवल उनके परिवार को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि शहर के व्यापारियों में भी डर और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।

वरुण महाजन ने कहा कि उनके घर जो बड़ी डकैती हुई है, उसका दर्द सिर्फ उनका परिवार ही समझ सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना आमतौर पर लोग फिल्मों में ही देखते हैं, लेकिन गुरदासपुर में हुई यह वारदात शायद पूरे देश में इस तरह की पहली घटना हो सकती है। उन्होंने बताया कि उस दिन के बाद से वह और उनका परिवार लगातार परेशानी और मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहे हैं।

उन्होंने इस मौके पर व्यापार मंडल का भी तहे दिल से धन्यवाद किया, जिन्होंने इस मुश्किल समय में उनका साथ दिया और इंसाफ की मांग को लेकर उनके समर्थन में आवाज उठाई। वरुण महाजन ने कहा कि वह किसी भी राजनीतिक पार्टी या संगठन से ऊपर उठकर शहर के सभी दुकानदारों से सम्मानपूर्वक अपील करते हैं कि वे 9 मार्च को गुरदासपुर बंद कर इस बड़ी डकैती के विरोध में अपनी एकजुटता दिखाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और प्रशासन पर भी दबाव बने कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

उन्होंने कहा कि इस तरह के विरोध प्रदर्शन से न केवल पीड़ित परिवार को नैतिक सहारा मिलेगा, बल्कि यह संदेश भी जाएगा कि शहर का व्यापारी वर्ग ऐसी घटनाओं के खिलाफ एकजुट है।

Related Articles

Back to top button