ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

केजरीवाल सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए दिल्ली में क्या हैं आज के रेट

केजरीवाल सरकार ने लॉकडाउन के बीच ईंधन पर वैट बढ़ा दिया जिससे मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ गए। दिल्ली सरकार के ईंधन पर वैट (मूल्य वर्द्धित कर) बढ़ाने के बाद राजधानी में आज पेट्रोल 1.67 रुपए और डीजल 7.10 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया। तेल कंपनियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 71.26 रुपए का होगा। पहले यह कीमत 69.59 रुपए प्रति लीटर थी। इसी तरह डीजल की नई कीमत 69.39 रुपए प्रति लीटर होगी जो पहले 62.29 रुपए प्रति लीटर थी। दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर वैट को 27 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दिया है जबकि डीजल पर वैट लगभग दोगुना बढ़कर 16.75 प्रतिशत 30 प्रतिशत हो गया है।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को दिल्ली सरकार ने शराब बिक्री पर 70 प्रतिशत “विशेष कोरोना शुल्क” लगा दिया है। आज से दिल्ली में शराब भी मंहगे दाम पर मिल रही है। सरकार के इस कदम से कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित राजस्व को बढ़ावा मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक, “शराब की बोतलों के एमआरपी पर 70 प्रतिशत “विशेष कोरोना शुल्क”लगा दिया गया है।

दिल्ली सरकार से पहले नगालैंड, असम और मेघालय भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ा चुके हैं। नागालैंड में 28 अप्रैल की मध्यरात्रि से राज्य में पेट्रोल 6 रुपये और डीजल पर 5 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया। असम सरकार ने  भी डीजल पर 5 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल पर 6 रुपए प्रति लीटर टैक्स बढ़ा दिया था।

Related Articles

Back to top button