ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

ग्रुप से जुड़े सभी 21 सदस्यों की हुई पहचान, Instagram पर कर रहे थे रेप की प्लानिंग

नई दिल्लीः इंस्टाग्राम पर ब्वॉयज लॉकर रूम नाम से बनाए गए चैट ग्रुप में बलात्कार को बढ़ावा देने से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग स्कूली छात्र को पकड़ा है। पकड़े गए छात्र का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। इसके साथ ही इस ग्रुप से जुड़े लगभग सभी सदस्यों (21) की पहचान भी कर ली गई है।

PunjabKesari

#boyslockerroom नाम का एक हैशटैग करने लगा ट्रेंड
मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ब्वॉयज लॉकर रूम #boyslockerroom नाम का एक हैशटैग तेजी से ट्रेंड करने लगा । ट्विटर पर इसे लेकर कम से कम  हजारों ट्वीट किए जा चुके हैं।  इन्स्टाग्राम पर भी लोग लगातार पोस्ट कर रहे हैं।  मीटू इंडिया के आधिकारिक हैंडल से इसको लेकर लिखा गया, ’16-17 साल की उम्र के लड़के, महिलाओं और लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार की बात करते हैं। महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार के अपराध की शुरूआत ऐसे ही ब्वॉयज लॉकर रूम होती है।

PunjabKesari

क्या है मामला
दरअसल दिल्ली महिला आयोग (डब्ल्यूसी) ने एक ग्रुप द्वारा ‘‘नाबालिग लड़कियों पर आपत्तिजनक पोस्ट के लिए” सोशल नेटवर्किंग साइट के इस्तेमाल पर पुलिस और इंस्टाग्राम को नोटिस जारी किया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया था कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

महिला आयोग ने कहा कि उसने इंस्टाग्राम और दिल्ली पुलिस को एक ऑनलाइन ग्रुप ‘बोइज लॉकर रूम’ के संबंध में नोटिस जारी किया है, जिसका इस्तेमाल कुछ लोग नाबालिग लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें साझा करने में और दुष्कर्म जैसी गैरकानूनी हरकतों पर चर्चा के लिए कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button