ब्रेकिंग
All India Weather Forecast: उत्तर-पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जानें... Indore News Update: आज इंदौर आ रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, स्वामित्व योजना कार्यक्रम में... Rahul Gandhi Indore Visit: 19 सितंबर को इंदौर आ रहे राहुल गांधी; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में हों... MP Cabinet Decision: डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला! जल निगम बना 'जल एवं स्वच्छता निगम', ₹57 करोड़ का ब... Bhopal Airport Winter Schedule: भोपाल से शारजाह के लिए पहली इंटरनेशनल फ्लाइट जल्द! विंटर शेड्यूल में... Gwalior Crime News: KRH में शर्मनाक वारदात! जुड़वा बेटियों के जन्म से गुस्साए पति ने प्रसूता पत्नी प... Ratlam Murder Case: जमीन का हिस्सा न देना पड़े इसलिए देवर-ससुर ने ली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की जान; रत... Bhopal News: ओवैसी के कार्यक्रम के बाद भोपाल में बढ़ा सियासी पारा, टी. राजा सिंह की सभा के लिए मांगी... Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र...
मध्यप्रदेश

भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. परिजन का आरोप है कि अस्पताल की गलत जानकारी और लापरवाही से छात्रा की मौत हुई है. उन्होंने इसकी शिकायत थाने में कराई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

मृतक छात्रा के परिजन ने अस्पताल के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि शुरुआत में डॉक्टरों ने छात्रा को गर्भवती बताया और उसी आधार पर इलाज शुरू किया. लेकिन बाद में डॉक्टरों ने कहा कि छात्रा के पेट में ट्यूमर है. परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही और गलत जानकारी देने के कारण उनकी बेटी की हालत बिगड़ती चली गई.

डॉक्टर ने उसे दो माह की गर्भवती बताया

17 वर्षीय किशोरी निजी स्कूलों में 12वीं की छात्रा थी. 2 मार्च को परीक्षा देकर घर लौटने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी. परिजन उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे. यहां डॉक्टर ने उसे दो माह की गर्भवती बताया ओर बाद में सोनोग्राफी स्पष्ट नहीं होने पर उसे सुल्तानिया अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास भेज दिया. यहां सोनोग्राफी के बाद पेट में ट्यूमर होने की बात बताई गई.

परिवार के मुताबिक, डॉक्टरों के अलग-अलग बयान से उन्हें संदेह हुआ और समय पर सही इलाज नहीं मिलने से छात्रा की जान चली गई. इस मामले को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है और उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस के अनुसार डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा के पेट में ट्यूमर था और उसी का इलाज किया जा रहा था. फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस का कहना है कि परिजनों के आरोपों को भी जांच में शामिल किया जाएगा और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button