ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सदन में ‘परिवहन’ पर घमासान! भूपेश बघेल का तीखा हमला— “मंत्री का विभाग पर कंट्रोल नहीं”; विपक्ष ने किया वॉकआउट

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सदन में तीखी बहस हुई. विपक्ष ने सरकार पर विभागीय ढिलाई और अधूरी जानकारी देने का आरोप लगाया. मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार को घेरते हुए कहा कि परिवहन विभाग पर मंत्री का नियंत्रण नहीं है. पर्याप्त जानकारी नहीं मिलने पर कांग्रेस ने विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया.

फिटनेस जांच को लेकर मंत्री का जवाब

विधायक ओंकार साहू ने पिछले तीन सालों में बिना शारीरिक परीक्षण के वाणिज्यिक वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर सवाल पूछा. प्रश्न के जवाब में परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि व्यावसायिक वाहनों को बिना भौतिक परीक्षण के फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं दिया जाता है. उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में ओवरलोडिंग और बिना परमिट संचालन के कुल 77,810 प्रकरण दर्ज किए गए हैं. इन मामलों में अब तक 42 करोड़ 79 लाख 5 हजार 300 रुपये की वसूली की गई है.

भूपेश बघेल ने उठाए विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरक प्रश्न में कहा कि मंत्री से जो जानकारी मांगी गई थी, वह सदन में उपलब्ध नहीं कराई गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली ढीली है और विभाग से लिखित जानकारी भी नहीं आई है. बघेल ने कहा कि यदि सही जानकारी नहीं दी गई तो विपक्ष सदन का बहिष्कार करेगा.

भाजपा विधायक ने दी आपत्ति

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने भूपेश बघेल की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रश्न पूछना उनका अधिकार है, लेकिन सदन में धमकी देना उचित नहीं है. इस पर सदन में कुछ देर तक पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई.

जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट

भूपेश बघेल ने कहा कि परिवहन मंत्री का अपने ही विभाग पर नियंत्रण नहीं है और मांगी गई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है. जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए विरोध जताया और अंततः कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया.

Related Articles

Back to top button