ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
छत्तीसगढ़

दुर्ग में गैस सिलेंडर पर ‘महा-संग्राम’! कांग्रेस ने फूंका पुतला, बीजेपी बोली- “रसोई तक पहुँचा अंतरराष्ट्रीय युद्ध का असर”; जानें क्यों बढ़े दाम

दुर्ग भिलाई: देश में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में हाल ही में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है. इसी मुद्दे को लेकर दुर्ग जिले के पटेल चौक में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों का विरोध जताया. कार्यकर्ताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है.

‘BJP सरकार में महंगाई बढ़ी’

कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में लगभग 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम जनता परेशान है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद महंगाई लगातार बढ़ी है और आम जरूरत की चीजें भी महंगी हो गई हैं.

कभी गैस सिलेंडर 350 से 400 रुपये में मिलता था. उस समय भाजपा के लोग सड़कों पर उतरकर विरोध करते थे, लेकिन आज कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और भाजपा के नेता चुप्पी साधे हुए हैं.-राकेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष कांग्रेस

BJP का जवाब

वहीं इस मामले में बीजेपी के भिलाई जिला प्रभारी रामजी भारती ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया है. उनका कहना है कि गैस सिलेंडर की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के आधार पर तय होती हैं.

गैस सिलेंडर के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव के आधार पर तय होते हैं. वैश्विक स्तर पर कीमतें बढ़ने या घटने का असर देश में भी पड़ता है.- रामजी भारती, जिला प्रभारी बीजेपी

बीजेपी नेता ने कहा कि सरकार किसानों को मिलने वाले समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी कर रही है और यह आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button