ब्रेकिंग
Chhattisgarh Education News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 947 प्राइवेट स्कूलों के छात... Ram Mandir Land Scam: चंपत राय पर लगा जमीन खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप; संजय सिंह और अखिलेश यादव ने ... Sambhal Murder Case: चंदौसी में लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या; पुरानी रंजिश में आरोपी गिरफ्तार Pune-Shirdi Train: पुणे और शिर्डी के बीच पहली सीधी ट्रेन सेवा शुरू; रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी Bhagwant Mann Statement: कथित वायरल वीडियो मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की सफाई; कहा- 'वह मैं नहीं... विश्व रक्तदाता दिवस पर सनातनी विनोद बिंदल के सेवा अभियान को मिला जनसमर्थन, 305 यूनिट रक्तदान Khargone Bank Scam: 41 लाख का गबन कर फरार हुई महिला कैशियर गिरफ्तार; स्टार मेकर ऐप पर उड़ाए लाखों Bhind Blind Murder Case: भिंड में 10 दिनों में सुलझा महिला हत्याकांड; रेलवे टिकट और CCTV ने ऐसे पकड़ा... Monsoon Update 2026: देशभर में मॉनसून की रफ्तार तेज; दिल्ली से लेकर बिहार-बंगाल तक बारिश का अलर्ट Prayagraj Triple Murder: प्रयागराज के मेजा में तिहरे हत्याकांड से सनसनी; घर के बाहर मिलीं 3 लाशें
झारखण्ड

Crime News: शराब के नशे में अंधे ससुर की हैवानियत, बहू के साथ किया दुष्कर्म; विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

पलामूः शराब नहीं पीने पर एक ससुर ने अपने बहू के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. ससुर अपनी बहू पर शराब पीने के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन बहू ने शराब पीने से इंकार कर दिया. मामला पलामू के छत्तरपुर थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

परिजनों ने चुप रहने की दी थी सलाह

दरअसल आरोपी और उसका बेटा हैदराबाद में मजदूरी का कार्य करते हैं. तीन फरवरी को आरोपी ससुर घर लौटा था, 28 फरवरी को घर में कोई नहीं था. ससुर ने पहले बहू पर शराब पीने का दबाव बनाया. बहू ने शराब पीने से इंकार कर दिया. जिसके बाद ससुर ने बहू के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बहू के द्वारा पूरे मामले की जानकारी अपनी सास एवं अन्य परिजनों को दी गई थी, परिजनों ने उसे चुप रहने की सलाह दी.

आरोपी ससुर गिरफ्तार

पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने पति को दी. सोमवार को पति छत्तरपुर आया और पत्नी को लेकर थाना गया. छतरपुर महिला थाना में आरोपी ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पीड़िता का 164 का बयान न्यायालय में करवाया गया है. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है एवं आगे की कार्रवाई कर रही है. मुन्नी कुमारी, महिला थाना प्रभारी, छतरपुर

Related Articles

Back to top button