ब्रेकिंग
Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ... Jaipur News: मालवीय नगर में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला बुलडोजर; 5 धार्मिक स्थलों समेत अतिक्रमण मुक्त हुआ... Mumbai Water Crisis: मुंबई में पानी का संकट गहराया; टैंकर ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से थमा पान... Suvendu Adhikari Speech: 'विपक्ष की भूमिका खत्म, अब जिम्मेदारी निभाने का समय'; कार्यकर्ताओं को सीएम ... Odisha Vigilance Raid: असिस्टेंट इंजीनियर की काली कमाई का खुलासा; ₹2.4 करोड़ कैश और आलीशान घरों का जख... Nashik Case Update: टीसीएस कर्मचारी से यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामला; आरोपी निदा खान से पूछताछ में... Delhi Fire Service Crisis: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली फायर विभाग की पोल खुली; 15 साल से नहीं... Shamli Religious Conversion Case: प्रेमजाल, धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग; दवा कारोबारी के बेटे के निकाह ... Weather Forecast: कहीं लू का सितम तो कहीं मानसून की दस्तक; यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अ... IGI Airport News: दिल्ली में तेज आंधी-बारिश का कहर; एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त, उड़ानें प्रभाव...
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Fuel Update: छत्तीसगढ़ में नहीं होगा तेल और गैस का संकट, सीएम साय ने की समीक्षा; एलपीजी और पेट्रोल-डीजल के स्टॉक पर दी बड़ी जानकारी

रायपुर: यूएस इजरायल ईरान युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते होने वाली तेल और गैस आपूर्ति में रुकावट आ रही है, इसका असर भारत में भी दिख रहा है. कई शहरों में रसोई गैस की किल्लत की खबरें सामने आ रही है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से पेट्रोलियम और पेट्रोलियम उत्पादों और प्राकृतिक गैस की उपलब्धता, आपूर्ति और समान वितरण को विनियमित करने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 लागू किया है. जिसका मुख्य उद्देश्य बाजार में जमाखोरी को रोकना है.

“छत्तीसगढ़ में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ”

छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने भी प्रदेशवासियों के लिए एक संदेश सोशल मीडिया प्ललेफॉर्म एक्स में जारी किया है. सीएम साय ने कहा है कि रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आम लोगों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी के साथ ही पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है.

“रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति के निर्देश”

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.अधिकारियों को गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित मॉनिटरिंग करने और आपूर्ति व्यवस्था पर सतत नजर रखने को कहा गया है.

एलपीजी की जमाखोरी या कालाबाजारी करने पर होगी कार्रवाई

सीएम साय ने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि कहीं कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलती है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

सीएम साय की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही रसोई गैस की बुकिंग करें. उन्होंने कहा कि सरकार आम लोगों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क है.

Related Articles

Back to top button