ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
हरियाणा

Haryana Weather Update: हरियाणा के 15 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम; जानें आपके शहर का हाल

चंडीगढ़:हरियाणा में मार्च के शुरुआती दिनों में ही गर्मी ने तेजी से दस्तक दे दी है. प्रदेश में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे मौसम मई-जून जैसा महसूस होने लगा है. मंगलवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद यह सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक पहुंच गया. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

महेंद्रगढ़ सबसे गर्म, कई शहरों में 35 डिग्री पार: प्रदेश के कई जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है. महेंद्रगढ़ 37.1 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. इसके अलावा नारनौल में 36.5°C, हिसार में 36.2°C, नूंह में 35.9°C, भिवानी और चरखी दादरी में 35.8°C तापमान दर्ज किया गया. गुरुग्राम के विभिन्न मौसम केंद्रों पर भी अधिकतम तापमान 35 से 35.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. वहीं, चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक है.

दो दिन बाद बारिश और तेज हवाओं की संभावना: मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके असर से हरियाणा के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस सिस्टम के गुजरने के बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

रातें भी हो रही गर्म, न्यूनतम तापमान बढ़ा: दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है. प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 5.6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है. मंगलवार को इसमें 0.3 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी हुई. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस हिसार और पानीपत में रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबाला में रात का तापमान 21.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 8.3 डिग्री अधिक है. चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे सुबह और रात के समय भी हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है.

Related Articles

Back to top button