ब्रेकिंग
Ferozepur News: बिजली कटौती से बेहाल किसान; पावरकॉम दफ्तर के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन, सरकार को घेर... Himachal Rail News: पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी; कांगड़ा वैली ट्रेन के नियमित संचालन ... Amritsar Crime News: पुलिस का नशा और गैंगस्टर नेटवर्क पर बड़ा प्रहार; भारी मात्रा में हथियार और ड्रग ... Big Action Against Drugs: अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 1 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी फ्रीज, ड्... Gurdaspur News: रावी दरिया में पानी बढ़ने से टूटा संपर्क; मकौड़ा पत्तन में आधा दर्जन गांवों का रास्ता... Ludhiana Crime News: सेक्टर 32 में दिनदहाड़े फायरिंग और किडनैपिंग; 12 हथियारबंद बदमाशों ने युवक का कि... Punjab Weather Update: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर; 1 जुलाई से पंजाब में तेज बारिश और आंधी का येलो... Punjab Roadways Update: पनबस के बेड़े में शामिल होंगी 387 नई बसें; लंबी दूरी के रूटों पर बढ़ेगी बसों ... Heatwave Alert: नवांशहर में गर्मी का कहर; 3 जुलाई तक राहत के आसार नहीं, जानें क्या है मौसम विभाग का ... Ludhiana Crime News: जंडियाली में स्कूल प्रिंसिपल की बेरहमी से हत्या; नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसक...
खेल

BCCI Awards 2026: शुभमन गिल बने ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’, राहुल द्रविड़ को मिलेगा लाइफटाइम सम्मान; इस युवा खिलाड़ी ने भी मारी बाजी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का जल्द ही सम्मान होने जा रहा है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 ट्रॉफी जीती. हालांकि इस बार वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया को पिछले खिताब की तरह ‘विक्ट्री परेड’ का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिला. मगर इसकी भरपाई BCCI अपने सालाना सम्मान समारोह में करने जा रही है, जहां टीम का सम्मान होगा. इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट के अन्य सितारों को भी अवॉर्ड दिया जाएगा और इसमें सबसे बड़ा अवॉर्ड इस बार मिलने वाला है कप्तान शुभमन गिल को. टेस्ट और वनडे कप्तान गिल को पिछले साल के लिए ‘क्रिकेटर ऑफ द इयर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा.

रविवार 15 मार्च को नई दिल्ली में BCCI की ओर से ‘नमन’ (NAMAN) अवॉर्ड्स का आयोजन किया जाएगा, जो बोर्ड की ओर से हर साल खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों, कोच और अंपायरों को अलग-अलग कैटेगरी में दिए जाते हैं. इसमें पिछले साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाता है. इस बार ये सम्मान 2025 में दमदार खेल दिखाने वालों को दिया जाएगा, जिसमें टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल और पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को सम्मानित किया जाएगा.

गिल साल के बेस्ट क्रिकेटर

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल ही टेस्ट और वनडे में टीम इंडिया के कप्तान नियुक्त किए गए स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को साल के बेस्ट क्रिकेटर का अवॉर्ड दिया जाएगा. गिल को ये अवॉर्ड मुख्य रूप से टेस्ट क्रिकेट में उनके यादगार प्रदर्शन के लिए दिया जाएगा. कप्तान बनते ही गिल ने इंग्लैंड दौरे पर अपनी पहली ही सीरीज में 4 शतकों की मदद से रिकॉर्ड 754 रन बनाए थे. इसके अलावा उन्होंने पिछले साल ही चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत की खिताबी जीत में योगदान दिया था, जहां उनके बल्ले से एक शतक भी निकला था. हालांकि उनके लिए पिछला साल टी20 फॉर्मेट में अच्छा नहीं रहा लेकिन तीनों फॉर्मेट में उन्होंने 42 पारियों में 49 की औसत से कुल 1764 रन बनाए, जिसमें 7 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं.

द्रविड़ को भी मिलेगा बड़ा सम्मान

वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कोच रहे महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा. टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज द्रविड़ को बतौर खिलाड़ी और बतौर कोच उनकी उपलब्धियों और योगदान के लिए ये सम्मान दिया जाएगा. द्रविड़ की कोचिंग में ही भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर 11 साल से चला आ रहा इंतजार खत्म किया था. इसके अलावा उनकी कोचिंग में भारत ने 2018 का अंडर-19 वर्ल्ड कप भी जीता था. वहीं अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे भी सम्मानित होंगे. मगर उन्हें ये अवॉर्ड पिछले सीजन में बेस्ट डॉमेस्टिक ऑलराउंडर के लिए दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button