ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
दिल्ली/NCR

Delhi Police News: दिल्ली पुलिस के SI ने मांगी डिमोशन की अर्जी, सब-इंस्पेक्टर से कांस्टेबल बनने की चाहत; जानें क्या है पूरा मामला

दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की अजीबो गरीब रिक्वेस्ट से पुलिस महकमा हैरान रह गया. दरअसल, सब इंस्पेक्टर का एक लेटर वायरल हुआ है, जिसकी चर्चा हर कहीं हो रही है. चर्चा हो भी क्यों ना. क्योंकि एसआई साहब की प्रार्थना ही कुछ ऐसी है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली की उत्तर पूर्वी जिले के एक पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस सब इंस्पेक्टर ने हाल ही में अपने आला अधिकारियों के सामने एक रिक्वेस्ट की. रिक्वेस्ट ऐसी थी जिससे अधिकारियों को भी हैरान कर दिया कि एक सब इंस्पेक्टर अपनी पदोन्नति को वापस करवाना चाहता है.

दरअसल, ये सब इंस्पेक्टर कांस्टेबल के तौर पर भर्ती हुआ था. बाद में पदोन्नत होकर सब इंस्पेक्टर बना दिया गया. लेकिन खुश होने के बजाय अब ये चाहते हैं कि इन्हें वापस कांस्टेबल बना दिया जाए.

पुलिस मुख्यालय ने मांगी रिपोर्ट

इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की पेंशन सेल की ओर से सभी संबंधित इकाइयों को पत्र भेजा गया है. ये मामला अपने आप में बेहद अजीब है. लिहाजा किसी की समझ नहीं आ रहा कि कैसे इसे अमली जामा पहनाया जाए. इस मामले में आगे की कार्रवाई से पहले पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों और इकाइयों से रिपोर्ट मांगी है.

…. तो इसे निल रिपोर्ट माना जाएगा

पत्र में कहा गया है- ये भी बताया जाए कि संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई विभागीय जांच, आपराधिक मामला, विजिलेंस जांच, निलंबन, शिकायत, ओवरपेमेंट, मेडिकल या अनुपस्थिति से जुड़ा कोई मामला लंबित तो नहीं है. साथ ही नो डिमांड सर्टिफिकेट भी तीन दिनों के भीतर उपलब्ध कराने को कहा गया है. यदि तय समय में कोई जानकारी नहीं दी जाती है तो इसे निल रिपोर्ट माना जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button