ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
झारखण्ड

Dullu Mahto News: रैयतों ने भाजपा सांसद ढुल्लू महतो पर लगाया जमीन हड़पने का आरोप, सांसद ने आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित

धनबाद: सांसद ढुल्लू महतो पर एक बार फिर जमीन हड़पने के आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. एक ओर दरिदा मोजा में विवादित बाउंड्री वॉल को लेकर रैयत आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं, वहीं भूली ओपी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने सांसद पर जबरन जमीन लेने की कोशिश का आरोप लगाया है. हालांकि सांसद ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे विरोधियों की साजिश बताया है.

धनबाद के बाघमारा स्थित दरिदा मोजा में विवादित बाउंड्री वाल को लेकर रैयतों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. रैयतों का आरोप है कि सांसद ढुल्लू महतो द्वारा बनवाया गया बाउंड्री वाल उनकी जमीन पर आने-जाने के रास्ते में बाधा बन रहा है. उनका कहना है कि अगर इस अवैध बाउंड्री वाल को जल्द बुलडोजर से नहीं हटाया गया तो वे उग्र आंदोलन शुरू करेंगे.

अपनी जमीन के अधिकार को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं रैयत

रैयतों के मुताबिक वे वर्ष 2017-18 से अपनी जमीन के अधिकार को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं. इस दौरान बाघमारा प्रखंड कार्यालय के पास करीब दो महीने तक धरना दिया गया, जबकि धनबाद के रणधीर वर्मा चौक और रांची स्थित राजभवन के सामने अर्धनग्न प्रदर्शन भी किया गया. इसके बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

रैयतों का कहना है कि इस मामले को कई बार विधानसभा में भी उठाया गया. जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने भी सदन में इस मुद्दे को उठाया था. जिसके बाद सरकार ने बाउंड्री वाल तोड़ने का निर्देश दिया था. हालांकि बाद में कोर्ट के आदेश के बाद मामला फिलहाल स्थगित हो गया. इधर धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र के नावाडीह में भी जमीन को लेकर विवाद सामने आया है. 8 लेन सड़क के किनारे स्थित 96 डिसमिल जमीन को अपनी पुश्तैनी जमीन बताने वाले गणेश कुमार रवानी ने सांसद ढुल्लू महतो पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है.

सांसद के लोग जबरन जमीन पर बाउंड्री कराने का कोशिश कर रहे थे: रैयत

गणेश कुमार रवानी अपने परिवार के साथ जमीन पर पहुंचे और सांसद के खिलाफ नारेबाजी की. उनका आरोप है कि सांसद हर हाल में उनकी जमीन लेना चाहते हैं और इसके लिए एक करोड़ रुपए देने की पेशकश भी की गई. लेकिन वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देना चाहते. रवानी ने यह भी आरोप लगाया कि सांसद के कुछ लोग जमीन पर आकर जबरन बाउंड्री कराने की कोशिश कर रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया. पीड़ित परिवार ने इस मामले में जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है.

वहीं, सांसद ढुल्लू महतो ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह उन्हें बदनाम करने के लिए विरोधियों की साजिश है. उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो मामले की सीबीआई जांच करा ली जाए. जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. सांसद ने कहा कि पहले भी रामराज मंदिर निर्माण के दौरान उन पर ऐसे ही आरोप लगाए गए थे.

Related Articles

Back to top button