ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...
हरियाणा

Sarpanch Shot: सरपंच और उनके भाई पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने दागी गोलियां; गंभीर हालत में अस्पताल रेफर, इलाके में फैली दहशत

फरीदाबाद: फरीदाबाद लोकसभा के जटोला गांव के सरपंच के बेटे का रास्ते में गाड़ी हटाने को लेकर हुआ मामूली विवाद उस समय बड़ा रूप ले गया जब करीब 25 से 30 लोगों ने गांव के सरपंच गिरराज जटोला के घर पर ही हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर जटोला गांव स्थित सरपंच के निवास पर पहुंचे और वहां ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में सरपंच के भाई संजय को दो गोलियां लगी हैं, जबकि सरपंच गिरराज जटोला भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

फिलहाल पूरे गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि रास्ते में गाड़ी हटाने जैसी छोटी सी बात ने इतना बड़ा और हिंसक रूप ले लिया, जिसमें सरपंच और उनके परिवार को जानलेवा हमले का सामना करना पड़ा। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचती है।

Related Articles

Back to top button