देश
दिल्ली: टिकरी कलां की PVC मार्केट में लगी भीषण आग, 6 घंटे से बुझाने में जुटीं दमकल की 30 गाड़ियां

दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में पीवीसी मार्केट (PVC Market) में आग लग गई। आग काफी भीषण है और मौके पर दमकल की करीब 30 गाड़ियां मौजूद हैं। फिलहाल अभी किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि आग देर रात करीब 2:30 बजे के आसपास लगी।
खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी हुई है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।





