ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
खेल

IPL 2026 में मचेगा तहलका! इन 3 दिग्गजों के निशाने पर ‘छक्कों का दोहरा शतक’; बस कुछ ही कदम दूर है मंजिल, देखें पूरी लिस्ट

नए साल में टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े मेले का नया सीजन शुरू होने जा रहा है. 28 मार्च से दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग, आईपीएल का 19वां सीजन उड़ान भरेगा और फिर चलेगा रोमांच और उथल-पुथल का लंबा सफर. हर साल की तरह इस बार भी इस सफर में कई नए रिकॉर्ड बनेंगे, कई नई उपलब्धियां हासिल की जाएंगी. कुछ नए चेहरे अपनी पहचान बनाएंगे तो कुछ अनुभवी दिग्गज अपना दबदबा बरकरार रखने की कोशिश करेंगे. इन्हीं अनुभवी खिलाड़ियों में 3 दिग्गज ऐसे भी हैं, जो IPL 2026 में अपना दोहरा शतक पूरा करेंगे.

दोहरे शतक के करीब ये 3 दिग्गज

IPL के नए सीजन में कई नए रिकॉर्ड बनने तय हैं. आम तौर पर टी20 क्रिकेट में ज्यादातर रिकॉर्ड बल्लेबाजों के नाम पर ही दर्ज होते हैं और उनकी ही चर्चाएं होती हैं लेकिन गेंदबाजी में भी नए कीर्तिमान गढ़े जाते हैं. ऐसा ही एक कीर्तिमान है 200 विकेट का, जो IPL में अब तक दुर्लभ साबित हुआ है क्योंकि सिर्फ एक गेंदबाज इस मंजिल तक पहुंचा है. नाम है युजवेंद्र चहल. मगर IPL 2026 सीजन में चहल को 3 नए साथी मिल सकते हैं- भुवनेश्वर कुमार, सुनील नरेन और जसप्रीत बुमराह.

इस टी20 लीग के तीन सबसे सफल और चैंपियन गेंदबाजों में शामिल भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और सुनील नरेन के पास इस सीजन में 200 विकेट का आंकड़ा छूने का मौका है. तीनों ही अपनी-अपनी टीम की गेंदबाजी का सबसे अहम हिस्सा हैं. ऐसे में उनके लिए इस मुकाम को हासिल करना ज्यादा मुश्किल नहीं होने वाला क्योंकि उन्हें बस गिनती-भर के विकेट चाहिए.

कौन ज्यादा पास, कौन दूर?

सबसे पहले बात भुवनेश्वर की. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 200 विकेट से सिर्फ 2 कदम दूर हैं. भुवी ने 190 मैच में 198 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें 2 बार पारी में 5 विकेट शामिल हैं. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार स्पिनर नरेन को सिर्फ 8 विकेट की जरूरत है. उन्होंने 189 मैच में 192 विकेट झटके हैं और 7 बार पारी में 4 विकेट ले चुके हैं.

बात करें बुमराह की तो मुंबई इंडियंस के दिग्गज तेज गेंदबाज भी ये कमाल कर सकते हैं. हालांकि वो इन दोनों की तुलना में थोड़े दूर हैं. बुमराह को 200 विकेट तक पहुंचने के लिए 17 विकेट हासिल करने की जरूरत है. उनके नाम 145 मैच में 183 शिकार हैं. बुमराह ने 2 बार पारी में 5 विकेट लिए हैं. इन तीनों के अलावा बाकी कोई भी गेंदबाज इस उपलब्धि के करीब फिलहाल नहीं है. जहां तक नंबर-1 गेंदबाज की बात है तो इसमें लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल 221 विकेट के साथ बहुत आगे हैं.

Related Articles

Back to top button