ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

IPL 2026 Schedule Update: आईपीएल के बीच इंटरनेशनल सीरीज का ऐलान, शेड्यूल ने सबको चौंकाया; क्या खेलेंगे स्टार खिलाड़ी?

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. ये दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है, जिसमें हर साल एक से बढ़कर एक खिलाड़ी खेलने के लिए उतरते हैं. आमतौर पर आईपीएल के दौरान कोई भी बड़ा क्रिकेट बोर्ड इंटरनेशनल क्रिकेट का आयोजन नहीं करता है. लेकिन इस बार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल के दौरान सीरीज खेलने का ऐलान किया है. बांग्लादेश की टीम न्यूजीलैंड से भिड़ने वाली है. दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएंगी, जिसके शेड्यूल का ऐलान हो गया है.

IPL 2026 के बीच सीरीज खेलेगा बांग्लादेश

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने न्यूजीलैंड की टीम के आगामी दौरे का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है. यह व्हाइट-बॉल सीरीज अप्रैल-मई 2026 में खेली जाएगी, जिसमें 3 वनडे इंटरनेशनल और 3 टी20 इंटरनेशनल (T20I) मैच शामिल हैं. हालांकि, इसका असर आईपीएल पर ना के बराबर ही पड़ेगा. बांग्लादेश के कोई खिलाड़ी IPL में हिस्सा नहीं ले रहे हैं, इसलिए टीम अपनी पूरी ताकत के साथ उतरेगी. वहीं, न्यूजीलैंड अपनी बी टीम को दौरे पर भेज सकती है, क्योंकि उसके कई बड़े खिलाड़ी उस समय आईपीएल में खेल रहे होंगे.

बता दें, न्यूजीलैंड की टीम 13 अप्रैल को ढाका पहुंचेगी. सीरीज की शुरुआत ODI से होगी, जो पहले दो वनडे ढाका के मीरपुरमें खेले जाएंगे और तीसरा चटगांव में होगा. टी20 मैच भी दोनों ही शहरों में होंगे. यह सीरीज 17 अप्रैल से शुरू होकर 2 मई तक चलेगी. बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू ODI सीरीज 2-1 से जीती है, और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार जीत की उम्मीद कर रहा है.

वनडे सीरीज का शेड्यूल:

  • पहला वनडे: 17 अप्रैल 2026, मीरपुर (ढाका)
  • दूसरा वनडे: 20 अप्रैल 2026, मीरपुर (ढाका)
  • तीसरा वनडे: 23 अप्रैल 2026, चटगांव

टी20 सीरीज का शेड्यूल:

  • पहला टी20: 27 अप्रैल 2026, चटगांव
  • दूसरा टी20: 29 अप्रैल 2026, चटगांव
  • तीसरा टी20: 2 मई 2026, मीरपुर (ढाका)

इसके अलावा, बांग्लादेश की महिला टीम भी इसी दौरान श्रीलंका की महिला टीम की मेजबानी करेगी. महिला सीरीज में भी 3 ODI और 3 T20I मैच होंगे. वनडे सीरीज के मैच 20, 22 और 25 अप्रैल को राजशाही में होंगे. इसके बाद 28, 30 अप्रैल और 2 मई को सिलहट में टी20 सीरीज के मुकाबले खेले जाएंगे.

Related Articles

Back to top button