ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
झारखण्ड

हृदयविदारक: युवक की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में ‘तांडव’! सड़क पर उतरे हजारों लोग, चक्काजाम कर हत्यारों को फांसी देने की मांग

देवघर: जिला के रिखिया थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात युवक की लाश मिली. जिसकी पहचान होने के बाद मृतक के परिवार वालों ने मंगलवार को देवघर के बैद्यनाथ चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया. इस प्रदर्शन के कारण लगभग 2 घंटे तक बैद्यनाथ चौक पूरी तरह से जाम रहा.

सड़क जाम करने वाले लोगों ने बताया कि युवक पिछले तीन दिन से गायब था. सोमवार देर शाम को पुलिस को एक लाश मिली. जिसकी मंगलवार को शिनाख्त की गई तो उसकी पहचान दिलीप तूरी के रूप में हुई.

युवक का क्षतविक्षत शव मिलने के बाद बैद्यनाथ चौक को पूरी तरह से जाम कर लोगों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी रोहित तुरी ने बताया कि आए दिन इस तरह की घटना होती है. दिलीप तूरी की जिस तरह से निर्मम हत्या की गई है, वह कहीं से भी क्षमा योग्य नहीं है. सिर को पूरी तरह से कुचल दिया गया है और सिर का आधा हिस्सा गायब है. शव की खराब हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला और लोगों ने शव को लेकर करीब दो घंटे तक बैद्यनाथपुर चौक को जाम कर दिया.

आक्रोशित परिजन और मोहल्ले वालों ने बताया कि जब तक हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की तरफ से आश्वासन नहीं मिलेगी तब तक सड़क पर से शव को नहीं उठाया जाएगा. लोगों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर देवघर के एसडीपीओ अशोक सिंह पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया. कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम हटाया और एंबुलेंस बुलाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.मौके पर पहुंचे देवघर के एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. इस तरह के कृत्य करने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर सलाखों के पीछे भेजना पुलिस का काम है और पुलिस अपने काम को बखूबी निभाएगी. वहीं बैजनाथपुर चौक जाम होने के कारण दुमका, हंसडीहा, बासुकीनाथ नाथ से आने जाने वाली कई गाड़ियां जाम में फंसी रही. जिससे कहीं ना कहीं आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

Related Articles

Back to top button