ब्रेकिंग
Dhanbad News: भीषण गर्मी में धधकते 5 अग्नि कुंडों के बीच तपस्या; संतोष बाबा की साधना बनी चर्चा का वि... Dhanbad Murder Case: दोस्त के साथ निकला था दिलशाद, अगले दिन मिली लाश; परिजनों ने जताई साजिश की आशंका Shravani Mela 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में तैयारी तेज; मंदिर परिसर में बनेंगे 1300 लॉकर, जानें क्या ह... Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम! 2 से 5 जून तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारि... Fraud in Giridih: राधास्वामी संगठन पर लगा लाखों की ठगी का आरोप; वाहन और शिक्षा के नाम पर किया था वाद... Garhwa News: पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, मधुमक्खियों के हमले से मचा हड़कंप; ग्रामीण की बहादुरी से बची ... Security Lapse in Punjab Jails: पंजाब की जेलों में अवैध सामान का सिलसिला जारी; फरीदकोट जेल में 6 कैद... Ludhiana Jail News: जेल के अंदर नशा तस्करी का पर्दाफाश; अचानक चेकिंग के दौरान हवालाती से बरामद हुईं ... Punjab BJP News: केवल सिंह ढिल्लों का कार्यभार ग्रहण समारोह; भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, जुटेंगे ... Bikram Majithia Case: गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी तेज; अमृतसर आवास पर दबिश के बाद हाईकोर्ट पह...
हरियाणा

Suicide Case: पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने किया सुसाइड, 10 एकड़ जमीन हड़पने का आरोप; मौत से पहले बनाया इमोशनल वीडियो

रतिया : रतिया उपमंडल के गांव लठेरा में एक व्यक्ति द्वारा कीटनाशक पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान सुखबाज सिंह (31) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक ने मरने से पहले अस्पताल में उपचार दौरान ही एक वीडियो भी बनाई है जिसमें अपनी पत्नी के अलावा ससुराल परिवार के अन्य लोगों पर परेशान करने तथा करोड़ों रुपयों की जमीन हड़पने के भी आरोप लगाए हैं।

बाह्मणवाला चौकी के इंचार्ज दलबीर सिंह ने बताया कि मृतक सुखबाज की बहन सुखपाल कौर के बयानों पर मृतक की पत्नी रमनदीप कौर, ससुर भूपेंद्र सिंह, सास मनजीत कौर व रिश्तेदार जगजीत सिंह उर्फ बिट्टू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की बहन ने पुलिस को बताया कि 2023 में उसकी भाभी रमनदीप कौर, उसके पिता भूपेंद्र सिंह, उसकी माता मनजीत कौर निवासी फतेहाबाद व उसकी भाभी के मामा जगजीत सिंह उर्फ बिट्टू निवासी कारिया ने उसके भाई को डरा धमका कर उसकी 8 किले जमीन रमनदीप कौर के नाम करवा ली, मगर उसके बावजूद रमनदीप उसके भाई के साथ लड़ाई-झगड़ा कर उसे परेशान करती थी। इसी के चलते उसके भाई ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी थी, लेकिन इस दौरान परिवार के लोग पोस्टमार्टम से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए थे।

Related Articles

Back to top button