ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
हरियाणा

Bhiwani Honeytrap Case: भिवानी में बुजुर्ग बना हनीट्रैप का शिकार, मां-बेटे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; जानें कैसे बुना गया था साजिश का जाल

भिवानी: अभी तक आपने हनीट्रैप के कई केस सुने होंगे। पर भिवानी महिला थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों की हकीकत जानकर आप हैरान हो जाएंगे। क्योंकि पैसे के लालच ने एक महिला को इतना अंधा बना दिया कि वो हनीट्रैप का गंदा धंधा करने लगी। यही नहीं इस गंदे धंधे में इसने अपने बेटे को भी साथ मिला लिया।

पूरे मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि भिवानी की एक महिला ने बापोड़ा गांव के 62 वर्षीय बुजुर्ग को मकान किराये के नाम पर दिलाने के नाम पर हनीट्रैप के जाल में फँसाया। डीसीपी ने बताया कि इस महिला ने उस बुजुर्ग को मकान किराये पर दिलाने के लिए रोहतक जिला के महम कस्बे की एक महिला का नंबर दिया। एस बुजुर्ग ने महम की महिला से फोन पर संपर्क किया तो वो इस बुजुर्ग व्यक्ति को भिवानी की महिला का मकान दिखाने ले गई और वहां शुरू हुआ हनीट्रैप का गंदा खेल।

डीएसपी ने बताया कि इस महिला ने बुजुर्ग के किराये के नाम पर मकान दिखाने मकान के अंदर ले गई। यहाँ दरवाज़े बंद कर उसे छेड़खानी व रेप का केस दर्ज करवाने की बात कही और ऐसा ना करने के लिए 20 लाख रूपये मांगे। ये सब सुनकर वो बुजुर्ग व्यक्ति वहां से जैसे तैसे निकला। फिर महम और भिवानी की दोनो महिलाओं ने बुजुर्ग को फोन पर पैसे मांगने शुरू कर दिए। इन महिलाओं ने बुजुर्ग से चार लाख रूपये का चेक व एक लाख रूपये कैश मांगे। ग़नीमत रही कि बुजुर्ग ने ये सब बातें फोन पर रिकॉर्ड कर ली और अपने बेटे को भेजी।

पैसे के लालच में महिलाएं इतनी उतावली हुई कि उसी दिन पैसे नहीं मिले तो महम वाली महिला, महिला थाने में केस दर्ज करवाने पहुँच गई। केस दर्ज हुआ और महिला पुलिस ने मेडिकल व मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाने की कही तो बिना कुछ करवाए थाने से निकल गई। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित बुजुर्ग के बेटे ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। बेटे ने इन महिलाओं व इनके साथ दो लोगों को चार लाख रूपये का चैक दे दिया। वहीं एक लाख रूपये नगद देते समय पुलिस टीम को बुलवाया, जिसके बाद पुलिस ने भिवानी के मां-बेटा, एक वकील व महम निवासी महिला को काबू कर उनसे 6 मोबाइल, दो बाइक, चार लाख रुपये का चेक व एक लाख रूपये नगद बरामद किये। फिलहाल बुजुर्ग व्यक्ति के बेटी की सूझबूझ से उसका पिता बड़े जाल में फँसने से बच गया। पर जालसाज़ों में मां-बेटी की मिलीभगत ने सभी को हैरान कर दिया है।

Related Articles

Back to top button