ब्रेकिंग
लुधियाना में विश्वासघात: 3 साल से घर में काम कर रही नौकरानी पर अलमारी से नकदी चुराने का गंभीर आरोप Ludhiana Extortion Racket: विदेशी गैंगस्टर हरमन संधू के दो सक्रिय शूटर गिरफ्तार, 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल... लुधियाना के न्यू बहादुरके गांव में खूनी संघर्ष: ट्रांसफार्मर और खंभे लगवा रहे पंच के भाई पर दातर से ... जालंधर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक: नकोदर में कैंटर से 405 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद, तस्... लुधियाना में सनसनीखेज वारदात: कोर्ट मंगल सिंह नगर में रिहायशी मकान पर कार सवार बदमाशों ने की ताबड़तो... तलवाड़ा में दिल दहला देने वाला मामला: शादी से कुछ दिन पहले मंगेतर की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने न... Amritsar Murder Case Update: गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन ने ली मेकअप आर्टिस्ट मैडी संधू... Punjab Police Recruitment 2026: पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, पुलिस विभाग में 10,000 नए पदों पर होगी भर्... फगवाड़ा से होशियारपुर का सफर होगा बेहद आसान: भारतमाला परियोजना के तहत बन रहा 48.62 किमी लंबा फोरलेन ... Amritsar Murder Case: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैडी संधू की हत्या का खुलासा, स्टारबक्स से कर रहे थे ह...
व्यापार

सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका! कीमतों में आई ₹10,000 से ज्यादा की भारी गिरावट; जानें आज आपके शहर में क्या है नया रेट?

शेयर बाजार में रैली के बीच मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में फिर से गिरावट आई. मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया में सोने और चांदी की कीमतें काफी नीचे खुलीं. लगातार दूसरे सत्र में भी इनमें गिरावट जारी रही, क्योंकि मजबूत अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व द्वारा जल्द ही ब्याज दरें घटाए जाने की उम्मीदें कम होने से बाजार का मूड बिगड़ गया. शुरुआती कारोबार में चांदी करीब 75,00 रुपये प्रति किलोग्राम तो सोना करीब 22,00 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ.

डॉलर की मजबूती के कारण, दूसरी मुद्राओं वाले लोगों के लिए डॉलर में बिकने वाला सोना-चांदी महंगा हो गया, जिससे कीमतों पर और दबाव बढ़ गया. इसके अलावा, मध्य-पूर्व में तनाव बना रहा. ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ किसी भी “सार्थक बातचीत” से इनकार कर दिया, जबकि ट्रंप ने कहा था कि दुश्मनी खत्म करने के लिए बातचीत चल रही है. MCX पर मई 2026 में मैच्योर होने वाले चांदी के वायदा सौदे 7,390 रुपये या 3.2% गिरकर 2,17,777 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए. वहीं, अप्रैल 2026 में डिलीवरी के लिए सोने के वायदा सौदे 2,145 रुपये या 1.5% गिरकर 1,37,115 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए.

स्पॉट मार्केट में सोने के भाव

जहां एक ओर वायदा बाजार में सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं, दूसरी ओर गोल्ड और सिल्वर के रेट कम हो गए हैं. गुड रिटर्न्स के डेटा के मुताबिक, दिल्ली में सोने के भाव में गिरावट आई है. गोल्ड आज 2,940 रुपये प्रति 10 ग्राम कम होकर 1,40,500 रुपये पर आ गया है.

ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में लगातार दसवें सत्र में गिरावट दर्ज की गई. 0227 GMT तक, हाजिर सोना 1.6% गिरकर 4,335.18 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. सोमवार को यह धातु 24 नवंबर के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थी. वहीं, हाजिर चांदी 2.9% गिरकर 67.11 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.

Related Articles

Back to top button