ब्रेकिंग
Weather Update: भीषण गर्मी से तप रहे एमपी-राजस्थान, दिल्ली में धूलभरी आंधी और बारिश की चेतावनी; मौसम... PM Modi Europe Tour 2026: पीएम मोदी का 5 देशों का महादौरा, UAE से लेकर इटली तक दिखेगी भारत की धाक Indian Army & Navy: थल सेना और नौसेना के बीच ऐतिहासिक समझौता, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ताकत बढ़ाने पर जो... कलकत्ता हाई कोर्ट में काला कोट पहनकर पहुंचीं ममता बनर्जी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्टेटस पर उठाए सव... Defence Minister Rajnath Singh: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राजनाथ सिंह की हुंकार- दुश्मन को घर में घुसकर मार... Alirajpur Murder: आलीराजपुर में 'ब्लाइंड मर्डर' का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत... Maharashtra News: महाराष्ट्र में मंत्रियों के काफिले में 50% की कटौती, सीएम फडणवीस बुलेट से पहुंचे व... Voter List Revision 2026: दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक समेत 16 राज्यों में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ऐलान BRICS Foreign Ministers Meeting: जयशंकर का बड़ा बयान- सैन्य शक्ति और प्रतिबंध नहीं, संवाद से निकलेगा... Purnia Crime News: पूर्णिया के गैरेज में महिला से गैंगरेप, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
पंजाब

Randhawa Suicide Case: “हमें पंजाब पुलिस पर भरोसा नहीं”—रंधावा की पत्नी के सनसनीखेज आरोप; भुल्लर के रसूख और सरकार के संरक्षण पर उठाए सवाल

अमृतसर: वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस में नया मोड़ सामने आया है। पूर्व AAP मंत्री लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

उपिंदर कौर के अनुसार, उसके पति पर टेंडर को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।  अक्टूबर 2025 में गोदामों के टेंडर निकले थे, जिनमें मंत्री के पिता ने भी आवेदन किया था। टेंडर मंजूर न होने पर पति को धमकियां मिलने लगीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री और उसके सहयोगियों ने उसके पति को डराया-धमकाया और टेंडर अपने पक्ष में करने का दबाव बनाया। यहां तक कि परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां भी दी गईं। 13 मार्च को उसके पति को घर में बने दफ्तर में बुलाया गया, जहां मंत्री, उसका पिता, पीए और अन्य लोग मौजूद थे। अंदर जाते ही पति के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मंत्री ने पिस्टल दिखाकर उसे डराया और बट से सिर पर वार भी किया।

यहां तक कि पति ने कई बार स्पष्ट किया था कि टेंडर को रद्द कर किसी के नाम जारी करने का अधिकार उनके पास नहीं है और वे नियमों के खिलाफ कोई काम नहीं कर सकते। इसके बावजूद उन पर लगातार दबाव बनाया गया।  मंत्री के पिता ने यहां तक कहा कि तू किस चीज का मंत्री है, जो तेरे कहने पर दो टके का अफसर तेरे बाप के नाम पर टेंडर भी जारी नहीं कर सकता। इस बात पर गुस्से में मंत्री ने जेब से पिस्टल निकाला और उसका बट मेरे पति के सिर पर मारा। इसके बाद मंत्री ने पिस्टल मेरे पति की कनपटी पर रखकर कहा कि हमारे कहे पर नहीं चलता, अब देखना, हम तेरा क्या हश्र करेंगे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पति काफी तनाव में थे और परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित थे। साथ ही भुल्लर की गिरफ्तारी के बावजूद उपिंदर कौर संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने मामले की CBI जांच की मांग करते हुए कहा कि उन्हें पंजाब पुलिस की निष्पक्षता पर भरोसा नहीं है और सच्चाई सामने लाने के लिए स्वतंत्र जांच जरूरी है।

Related Articles

Back to top button