ब्रेकिंग
Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ... Gwalior News: पड़ाव थाने के सामने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर मिठाई विक्रेता को मार... Guna News: मध्य प्रदेश का गुना जिला बना गुलाबों का हब, 50 एकड़ से अधिक पॉलीहाउस में खेती कर लाखों कम... Bageshwar Dham Alert: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बाबा बागेश्वर सख्त, कहा- 'धाम में ज्यादा दिन न ठहरे... Asian Games Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, विवेक सागर के घर में उत्स... Madhya Pradesh Road Accident: बुरहानपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मातम, पुलिस फरार वाहन की तलाश मे... Maharashtra Jeweller Robbery: नागपुर में सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश, आरोपियों की तलाश में जुटी प... Cyber Crime News Today: बैंक खातों की जांच के नाम पर आरटीजीएस कराकर ऐंठे पैसे, 32 लाख रुपए पुलिस ने ... Bhim Rajsamand School Video: राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटिया का वायरल वीडियो, CBEO कार्यालय के पास ब... Mahasamund News: बागबाहरा के झिटकी गांव में घर में घुसा खूंखार तेंदुआ, एक ही परिवार के 6 लोगों पर कि...
पंजाब

Punjab Weather Alert: पंजाब में 26 और 29 मार्च को भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ का असर; देखें IMD की नई रिपोर्ट

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 मार्च को मौसम साफ और सूखा रहेगा, हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होगी। 26 मार्च से मौसम करवट लेगा। इस दिन आंधी, तेज हवाएं और बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।

27 और 28 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे, बीच-बीच में धूप भी निकलेगी, जबकि रात के समय हल्की ठंड बनी रहेगी। वहीं 29 मार्च को एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है और कई जगहों पर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान की तरफ बन रहे सिस्टम के कारण यह बदलाव देखने को मिलेगा।

वहीं तापमान की बात करें तो पंजाब के लगभग सभी जिलों में पारा 25 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। रूपनगर में सबसे ज्यादा करीब 30 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ समेत कई शहरों में तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रहा। अगले 4 दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि बीच-बीच में हल्की बारिश और तेज हवाओं से मौसम में राहत भी मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button