ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी भर्ती 2026: पेंड्रा और गरियाबंद में निकली वैकेंसी! 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख और नियम

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा और गरियाबंद जिलों में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन आवेदन नहीं जमा करना है. आईए जानते हैं भर्ती से संबंधित जानकारी क्या-क्या हैं.

पेंड्रा जिले में भर्ती

कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना पेंड्रा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र अहिरानपारा अमारू में सहायिका के एक रिक्त पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं.

  • आवेदन की तिथि- 22 मार्च से 6 अप्रैल 2026
  • आवेदन माध्यम: केवल ई-भर्ती पोर्टल https://aww.ebharti.in
  • आवेदन भेजने का माध्यम- सिर्फ ऑनलाइन आवेदन सब्मिट किए जाएंगे.
  • आवेदन की विस्तृत जानकारी – अभ्यर्थी पोर्टल पर उपलब्ध यूजर मैनुअल की सहायता से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.विस्तृत जानकारी परियोजना कार्यालय पेंड्रा के सूचना पटल पर उपलब्ध है.

गरियाबंद (मैनपुर क्षेत्र) में भर्ती

कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में 05 सहायिका पदों पर भर्ती की जाएगी.

रिक्त पदों का विवरण

  • ग्राम पंचायत गोलामाल – सिहनापारा केंद्र (1 पद)
  • ग्राम पंचायत बोईरगांव – पथर्री केंद्र (1 पद)
  • ग्राम पंचायत दबनई – लेड़ीबहार एवं खोलापारा केंद्र (1-1 पद)
  • ग्राम पंचायत कुल्हाड़ीघाट – गवरगुड़ केंद्र (1 पद)

आवेदन अवधि: 23 मार्च से 7 अप्रैल 2026 तक

आवेदन माध्यम: ई-भर्ती पोर्टल https://aww.ebharti.in

इच्छुक उम्मीदवार समय सीमा का ध्यान रखते हुए ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें, क्योंकि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button