ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
देश

झारखंड के तीन विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को दो माह का सेवा विस्तार

रांची। राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने तीन विश्वविद्यालयों के वर्तमान कुलपतियों को दो माह या नियमित नियुक्ति होने तक के लिए सेवा विस्तार दिया है। इनमें नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति डा. एसएन सिंह, कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. शुक्ला मोहंती तथा सिदो कान्हू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनोरंजन सिन्हा शामिल हैं। राज्यपाल ने उक्त अवधि तक इन्हें संबद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्य करने हेतु निर्देशित किया है। बता दें कि एसएन सिंह शुक्ला मोहंती का कुलपति के रूप में कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा था

वहीं, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति मनोरंजन सिन्हा का कार्यकाल 8 मई को समाप्त हो रहा था। बता दें कि कुलपतियों की नियुक्ति के लिए राजभवन द्वारा गठित सर्च कमेटी द्वारा आवेदन आमंत्रित किए जा चुके हैं, लेकिन लॉक डाउन लागू होने के कारण साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जा सका। इस कारण अभी तक नियुक्ति नहीं हो पाई है। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रमेश शरण का भी कार्यकाल 26 मई को खत्म हो रहा है, लेकिन उन्हें अभी अवधि विस्तार नहीं मिला है।

Related Articles

Back to top button