ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
देश

लोहरदगा में ग्रामीण किसान की अपहरण के बाद हत्‍या, नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

लोहरदगा। लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के गडरपो पंचायत अंतर्गत लालपुर गांव से बुधवार की देर रात अपहृत किसान अंगनू उरांव की हत्या हो गई है। घटना के 12 घंटे बाद घर से 3 किलोमीटर दूर से उसका शव मिला। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल के साथ आगे की कार्रवाई में जुट गई है। अपह्रण के बाद किसान की हत्या की पुष्टी एसपी प्रियंका मीणा ने की है। उन्होंने कहा है कि हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ हत्यारों को गिरफ्तार करने की दिशा में पुलिस जुट गई है। इधर इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है। बताया जाता है कि सनी उरांव के पुत्र अंगनू उरांव मवेशी खरीद बिक्री का काम करता था। उसकी अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र के बरंदा गांव के आम बगीचा में जिस स्थान पर शव मिला है, वहां पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीणा ने भी पहुंच कर पूरी मामले की तफ्तीश करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।

लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के गडरपो पंचायत अंतर्गत लालपुर गांव से बुधवार की देर रात अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने वृद्ध ग्रामीण का अपहरण कर लिया। सनी उरांव के पुत्र अंगनू उरांव के अगवा का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, पर वृद्ध किसान के अपहरण की सूचना पर भंडरा थाना पुलिस रेस हो गई है। एसपी प्रियंका मीना ने वृद्ध किसान के अपहरण की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि किसान के अपहरण की सूचना के बाद तत्काल भंडरा थाना पुलिस अपह्त को सुरक्षित ढूंढ निकालने की दिशा में जांच-पड़ताल के साथ अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

इधर अपह्त अंगनू की पत्नी बारी उरांव ने गुरुवार को भंडरा थाना पुलिस को पति के अपहरण की सूचना देते हुए आवेदन भी दिया है। इसमें स्पष्ट किया है कि बुधवार की देर रात 12 बजे के करीब 3 नकाबपोश अपराधी उनके घर पहुंचे। इस दौरान अपराधियों ने मोबाइल की तलाशी लेते हुए उसे पानी लाने को कहा। अपराधियों की बात पर डरे-सहमे वे घर के भीतर पानी लाने प्रवेश किए, इसी बीच नकाबपोश अपराधियों ने उनके पति अंगनू को अपने साथ अपहरण कर ले गए।

अब तक उनके पति घर नहीं लौटे हैं। मामले पर भंडरा थाना प्रभारी संत कुमार राय का कहना है कि किसान अंगनू उरांव की अज्ञात अपराधियों द्वारा अपहरण का मामला उनके संज्ञान में आया है। इसके बाद पुलिस ने अपहरण के कारणों की जांच-पड़ताल करते हुए उसे सकुशल बरामद करने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button