ब्रेकिंग
IPL 2026 TRP Drop: आईपीएल 2026 की टीआरपी में 19% की भारी गिरावट; ना दर्शक मिल रहे ना विज्ञापनदाता, ज... Shivaji Maharaj in Cinema: छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम ही काफी है; इन 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रच... Taliban News: क्या खुद को पैगंबर की तरह देख रहे हैं तालिबान प्रमुख अखुंदजादा? अफगानिस्तान में क्यों ... Bitcoin Price Update: सोना-चांदी रह गए पीछे, बिटकॉइन ने रचा इतिहास; पहली बार 80,000 डॉलर के पार निकल... Online Gaming New Rules: ऑनलाइन गेम खेलने वालों के लिए नई गाइडलाइन जारी; नियम तोड़े तो होगी जेल और भ... Kedarnath and Pashupatinath Connection: केदारनाथ और पशुपतिनाथ का क्या है अद्भुत संबंध? जानें शिव के ... Slip Disc Remedies: स्लिप डिस्क की दिक्कत होगी दूर! भाग्यश्री ने शेयर किया 15 सेकंड का सीक्रेट वीडिय... NH-27 Accident: अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 6 की मौत; नेशनल हाईवे-27 पर बिछ... Ambedkar Nagar Encounter: मां और 4 बच्चों का हत्यारा आमिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर; अंबेडकरनगर हत्याका... भोपाल क्राइम न्यूज़: IAS कोचिंग डायरेक्टर का अपहरण, पूर्व छात्र ने गन पॉइंट पर ऐंठे ₹1.89 करोड़; 6 आ...
झारखण्ड

Ranchi News: रांची में रामनवमी की धूम, अखाड़े में उतरे बाबूलाल मरांडी और मंत्री संजय सेठ

रांचीः राजधानी रांची में रामनवमी को लेकर लोगों में गजब का उत्साह और उमंग नजर आ रहा है. शहर का हर कोना भक्ति और आस्था के रंग में रंगा है. क्या आम और क्या खास, हर कोई इस पावन अवसर पर अपने-अपने अंदाज में भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर रहा है. सड़कों पर निकले जुलूस, अखाड़ों की प्रस्तुति और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है.

रामनवमी जुलूस में कई वीआईपी चेहरे भी आम लोगों के बीच नजर आए. इसी कड़ी में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी रांची के रामनवमी जुलूस में शामिल हुए. अल्बर्ट एक्का चौक के समीप उनका जोश और उत्साह देखने लायक था. हाथों में तलवार लिए उन्होंने पारंपरिक अंदाज में तलवारबाजी कर रामभक्तों का उत्साह बढ़ाया. इस दौरान उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाए और वहां मौजूद लोगों ने भी पूरे जोश के साथ उनका साथ दिया.

रक्षा राज्य मंत्री ने रामनवमी की शुभकामनाएं दी

संजय सेठ ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ इस पर्व को मनाने की अपील की. उनके इस अंदाज ने वहां मौजूद लोगों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया.

बाबूलाल मरांडी भी हुए रामनवमी जुलूस में शामिल

वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी रामनवमी के जुलूस में शामिल हुए. वे भी पूरे उत्साह के साथ अखाड़े के बीच पहुंचे और लाठी भांजा. उनका यह अंदाज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा. बाबूलाल मरांडी ने भी “जय श्रीराम” के नारों के साथ लोगों का उत्साह बढ़ाया और प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं.बाबूलाल ने कहा कि यह पर्व हमें एकता, संस्कृति और परंपरा से जोड़ता है, जिसे हमें मिलकर आगे बढ़ाना चाहिए.

पूरे रांची शहर की बात करें तो ऐसा लग रहा था मानो पूरा शहर भगवा रंग में रंग गया हो. जगह-जगह महावीर पताकाएं लहरा रही थीं और सड़कों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी. खासकर तपोवन मंदिर जाने वाले मार्गों पर भक्तों का सैलाब देखने को मिला. सुबह से ही श्रद्धालु कतारों में लगकर भगवान श्रीराम और हनुमान के दर्शन के लिए पहुंचते रहे.

खराब मौसम बावजूद भक्तों में उत्साह

हालांकि इस दौरान मौसम ने थोड़ी परीक्षा जरूर ली. अचानक आई बारिश और तेज हवा ने कुछ समय के लिए माहौल को प्रभावित किया, लेकिन रामभक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई. बारिश के बावजूद लोग जय श्रीराम के नारों के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे. कई जगहों पर लोग भींगते हुए भी जुलूस में शामिल रहे.

अखाड़ों की ओर से भी पारंपरिक प्रदर्शन किए गए. जिसमें युवाओं ने लाठी-डंडा और तलवारबाजी का शानदार प्रदर्शन किया. यह दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा. वहीं सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया और जगह-जगह पुलिस जवान तैनात रहे, ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.रांची में रामनवमी का यह पर्व आस्था, उत्साह और परंपरा का अद्भुत संगम बनकर सामने आया. बारिश और तेज हवा में भी श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं हुआ. पूरे शहर में भक्ति का रंग देर शाम तक छाया रहा.

Related Articles

Back to top button