ब्रेकिंग
Ashwini Sharma on Punjab Govt: चुनावी वादों पर अश्विनी शर्मा का हमला; धरने पर बैठे कर्मचारियों के सम... Abohar Road Accident: बल्लूआना के निकट दर्दनाक सड़क हादसा; तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्... Nuh Police Action: शादी में हुड़दंगबाजी पड़ी भारी; थार की छत पर स्टंट करने वाले दूल्हे और 4 चालकों पर ... Rohtak Crime News: नेशनल हाइवे-9 पर कार में मिला दिल्ली पुलिस के जवान का शव; पुलिस जांच में जुटी Pepsi Sharma Passes Away: हरियाणवी गायक और कॉमेडियन पेप्सी शर्मा का 38 वर्ष की उम्र में निधन; शोक की... LNJP Hospital Controversy: नाबालिग से दुष्कर्म के समय कहां थीं नर्सें? महिला आयोग की फटकार के बाद स्... Haryana Chief Secretary Appointment: कौन बनेगा हरियाणा का अगला मुख्य सचिव? सुमिता मिश्रा और सुधीर रा... Kaithal News: कैथल में जींद रोड पर मिला व्यक्ति का शव; अधिक नशे के कारण मौत की आशंका Faridabad Crime News: नीमका जेल में बंदी की आत्महत्या; परिजनों ने जेल डिप्टी पर लगाए प्रताड़ना के गं... Haryana Food Safety: मिलावटखोरों की अब खैर नहीं; हरियाणा में खुलेंगी 8 नई फूड टेस्टिंग लैब, मोबाइल ल...
पंजाब

Punjab LPG Crisis: सिलेंडर की किल्लत से पंजाब में हाहाकार, गुस्साए लोगों ने मेन रोड किया जाम

फगवाड़ा: फगवाड़ा (होशियारपुर रोड) में गैस सिलेंडर की लंबे समय से चल रही किल्लत को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एचपी गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। घंटों इंतजार के बावजूद सिलेंडर न मिलने पर लोगों ने नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दी।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि उन्होंने डेढ़ से दो महीने पहले ही गैस सिलेंडर बुक कराया था, लेकिन अब तक डिलीवरी नहीं मिली। लोगों ने आरोप लगाया कि एजेंसी अक्सर शटर बंद रखती है और कर्मचारी फोन का जवाब भी नहीं देते। गुस्साए लोगों ने गैस सिलेंडर सड़क पर रखकर धरना दिया, जिससे होशियारपुर रोड पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और लंबा जाम लग गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। डीएसपी ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समस्या का जल्द समाधान करने का भरोसा दिया, जिसके बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। इंस्पेक्टर दमनप्रीत सिंह ने बताया कि गैस एजेंसी मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नोटिस लगाकर स्पष्ट करें कि किस तारीख तक की बुकिंग पर सिलेंडर दिया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने डेढ़ महीने पहले गैस बुक कराई थी, लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं मिला और फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिलता। उनका कहना है कि पिछले 15 साल में पहली बार ऐसी परेशानी देखने को मिली है। फिलहाल पुलिस की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई है, लेकिन लोगों में समय पर गैस सिलेंडर मिलने को लेकर अब भी असमंजस बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button