ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
खेल

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी का दावा, संभव नहीं है कि इस साल IPL खेला जाए

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से आइपीएल के 13वें सीजन को बीसीसीआइ ने अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। इसी बीच भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बड़ा दावा किया है। मोहम्मद शमी ने कहा है कि संभव नहीं है कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल का आयोजन होगा, क्योंकि कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया हुआ है

आइपीएल 2020 का आगाज 29 मार्च से होना था, लेकिन तभी कोरोना वायरस ने भारत में कदम रखा था और फिर इस लीग को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया था, लेकिन लगातार लॉकडाउन होने और हालात खराब होने की वजह से बीसीसीआइ ने लीग को अगले आदेश तक टाल दिया है। 4.8 करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब के साथ जुड़े रहने वाले शमी को लगता है कि इस साल आइपीएल नहीं होगा।

मोहम्मद शमी ने स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए कहा है, “मैं इरफान भाई(इरफान पठान) से भी आइपीएल की संभावनाओं को लेकर बात कर रहा था। मेरा मानना है कि आइपीएल इस साल नहीं होगा। मुझे नहीं लगता कि इस साल आइपीएल के लिए समय भी बचा है। हमारा टी20 वर्ल्ड कप भी स्थगित हो सकता है। सब कुछ रुक सा गया है। हमें यह देखना होगा कि सब कुछ कहां रखा जाए। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि आइपीएल संभव होगा।”

तेज गेंदबाज शमी ने हालांकि यह भी कहा कि अगर लॉकडाउन जल्दी खत्म हो सकता है, तो आइपीएल साल के अंत तक हो सकता है। उन्होंने कहा है, “हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि हमारा लॉकडाउन कब तक रहता है। यदि हमारा लॉकडाउन जल्दी खत्म हो जाता है, तो हम देख सकते हैं कि आइपीएल इस साल भी होगा, भले ही बाद में हो। यह बहुत अच्छा होगा अगर आइपीएल टी20 विश्व कप से पहले हो, क्योंकि खिलाड़ी तैयारी कर सकते हैं, और अपनी लय में वापस भी आ सकते हैं।”

Related Articles

Back to top button