ब्रेकिंग
Karnal Crime News: बच्चों और मजदूरों से करवाया जा रहा था खतरनाक काम, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचे लोग NFL Naka Panipat Crime News: बातों में उलझाकर कार से चुराए थे 3.80 लाख रुपये, पुलिस ने किया शातिर चो... Narnaul Police Station Protest: नशे में धुत रहने और नशा बेचने के आरोप में पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी न... Haryana Crime News: पुरानी रंजिश के चलते 19 वर्षीय युवक पर ताबड़तोड़ वार, हिसार पुलिस की दबिश जारी General Dheeraj Seth Moscow Visit: भारत-रूस मिलिट्री डिप्लोमेसी में नया मोड़! सेना प्रमुख के रूस दौर... NSE IPO Opening Date: कल खुल रहा है NSE का आईपीओ! जानें प्राइस बैंड, लॉट साइज और लिस्टिंग की पूरी डि... Bhopal News: ओवैसी की सभा के बाद भोपाल में टी. राजा सिंह की रैली की मांग; हिंदू संगठनों ने सीपी दफ्त... Ujjain Yuva Dharm Sansad 2026: उज्जैन में 17 से 19 सितंबर तक युवा धर्म संसद; संघ प्रमुख मोहन भागवत क... Madhya Pradesh Tourism Update: स्काई डाइविंग से लेकर बेतवा रिवर राफ्टिंग तक; पर्यटकों के लिए मध्य प्... Punjab Haryana 60:40 Quota Issue: चंडीगढ़ में पंजाब का हक कमजोर करने का आरोप, आप मीडिया इंचार्ज ने भ...
मनोरंजन

हैरान कर देगा सच! बॉलीवुड की पहली स्पाई फिल्म में रणवीर सिंह नहीं, बल्कि ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र ने मचाया था गदर

 एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड में पैट्रिऑटिक फिल्मों का बोलबाला था. पूरब और पश्चिम, क्रांति, मदर इंडिया, हकीकत समेत कई ऐसी फिल्में बनीं जिन्होंने लोगों के मन में देशभक्ति की भावना को जगाए रखा. उस दौर के पैट्रिऑटिक सॉन्ग्स आज भी खूब सुने जाते हैं. फिर एक्शन-ड्रामा फिल्मों का दौर आया और उसके बाद रोमांटिक फिल्में हावी रहीं. मौजूदा दौर तथ्य मांगता है. मौजूदा दौर आस-पास की कहानियां चाहता है. जिससे वो खुद को उस फिल्म में महसूस कर सके. जैसा 80s में समानांतर सिनेमा में देखने को मिला करता था. इसलिए मौजूदा दौर में बायोग्राफी और हिस्टॉरिकल पीरियड ड्रामा फिल्मों का चलन तेजी से बढ़ना शुरू हुआ.

आज का दौर ऐसा है कि इसमें लोग मौजूदा हालातों से जुड़ी चीजें देखना पसंद कर रहे हैं. जो ट्रेंड में है वही बिकता है. दुनिया के कोनों में छिड़ी जंग ने हमें एक बार फिर फूलों की जगह तलवारों से रूबरू कराया है. अब प्रेम गीत की जगह क्रांति गीत की गूंज है. हालात तो ऐसे हो गए हैं कि तीसरे विश्व युद्ध तक का जिक्र कर दिया जा रहा है. तो इन सब चीजों का असर मौजूदा दौर के सिनेमा में भी देखने को मिल रहा है. साल 2025 इसका तब साक्षी बना जब रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर रिलीज हुई. ये स्पाई थ्रिलर फिल्म देश की जनता को इतनी भाई की भारत में हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. इसमें पैट्रिऑटिज्म भी था. इसमें थ्रिल भी था. इसमें फैक्ट्स भी थे. इसमें इमोशन भी था. और रिवेंज का भाव भी. इत्तेफाक से फिल्म के दूसरे पार्ट का टाइटल धुरंधर द रिवेंज ही है.

अब लाइमलाइट में स्पाई-थ्रिलर जॉनर

धुरंधर फिल्म ने इतिहास तो रच दिया है साथ ही दर्शकों के मन में भी स्पाई थ्रिलर फिल्म का जायका लगा दिया है. इस फिल्म के दोनों पार्ट्स की अपास सफलता ने स्पाई थ्रिलर जॉनर को हाइलाइट कर दिया है. अब इस जॉनर का चस्का फैंस पर सिर चढ़कर बोलता नजर आ रहा है. स्पाई जॉनर की फिल्में बॉलीवुड में बहुत पहले से बनती आई हैं. लेकिन उस दौर में लोग हल्की-फुल्की इमोशनल फिल्मों के मनोरंजन से ताल्लुक रखते थे. इसलिए ये जॉनर उतनी बेखूबी उभरकर सामने नहीं आ पाया. मगर धुरंधर और धुरंधर 2 को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स ने एक बार फिर से स्पाई-एक्शन-थ्रिलर जॉनर को लाइमलाइट में ला दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के इतिहास की सबसे पहली स्पाई-थ्रिलर फिल्म कौन सी है?

58 साल पहले आई थी धर्मेंद्र की फिल्म

ज्यादातर रिपोर्ट्स में धर्मेंद्र की फिल्म ‘आंखें’ को हिंदी सिनेमा की पहली स्पाई फिल्म कहा जाता है. इस फिल्म का निर्देशन रामायण टीवी सीरीज के डायरेक्टर रामानंद सागर ने किया था. यहीं पर इस बात का प्रमाण भी मिलता है कि वे कितने वर्सेटाइल डायरेक्टर थे. धर्मेंद्र के साथ इस फिल्म में माला सिन्हा ने एक्टिंग की थी. फिल्म में महमूद, कुमकुम और सुजीत कुमार भी अहम रोल में थे. फिल्म का संगीत रवि ने दिया था वहीं गाने के बोल साहिर लुधियानवी ने लिखे थे. इस फिल्म की एक और खास बात ये भी थी कि इसके लिए रामानंद सागर को फिल्म निर्देशन के लिए उनके बॉलीवुड करियर का एकमात्र फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था.

भला कौन सोच सकता है कि उस जमाने में रामायण जैसी पौराणिक कथा पर सीरियल बनाने वाला बॉलीवुड की एक स्पाई थ्रिलर कॉमर्शियल फिल्म बनाएगा. इस फिल्म को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. यूट्यूब पर इस फिल्म को चार मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं दूसरी तरफ इसके गानों को 200 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं.

क्या थी आंखे फिल्म की कहानी?

धर्मेंद्र ने फिल्म में सुनील नाम के स्पाई एजेंट का रोल निभाया था. वे अपने दोस्त के पकड़े जाने और मार डाले जाने के बाद से लेबनान की राजधानी बेरूत जाते हैं. यहां पर उन्हें उनकी एक पुरानी प्रेमिका मिलती है. इसी मिलन के इर्द-गिर्द इस फिल्म की स्क्रिप्ट थी. बॉलीवुड की अन्य स्पाई फिल्मों की बात करें तो इसमें धुरंधर के अलावा पठान, राजी, बेबी, बॉर और टाइगर जैसी फिल्में शामिल हैं. वहीं वेब सीरीज की बात करें तो इसमें स्पेशल ओप्स, बार्ड ऑफ ब्लड, द फैमिली मैन और मुखबिर जैसी फिल्में शामिल हैं.

धुरंधर 2 ने कितना कमा लिया?

धुरंधर 2 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म के पहले पार्ट ने सिनेमाघरों में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरी तरफ फिल्म के दूसरे पार्ट ने तो 8 दिन में ही 1100 करोड़ रुपये कमा कर दिखा दिए. फिल्म की ये सक्सेस ये बताने के लिए काफी है कि मेनस्ट्रीम सिनेमा में अब स्पाई थ्रिलर जॉनर की वापसी हो चुकी है. अब फैंस हर फिल्म में धुरंधर सा कुछ ढूंढेंगे. ये इस फिल्म का इम्पैक्ट है.

Related Articles

Back to top button