ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
झारखण्ड

Ranchi Big Theft Case: रांची में बड़ी चोरी: चोरों ने काटे 4 दरवाजे और 4 लॉकर, लाखों के जेवरात पार; पुलिस गश्त पर सवाल

रांचीः रामनवमी की रात रांची के पंडरा इलाके में एक घर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. पंडरा के रहने वाले सुजीत गुप्ता रामनवमी के दिन अपने परिवार से मिलने के लिए गुमला गए थे. इसी दौरान चोरों ने उनके घर पर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. सुजीत के घर से चोरों ने 15 लाख रुपयों से ज्यादा के गहने गायब कर दिए हैं.

क्या है पूरा मामला

रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड में रहने वाले सुजीत कुमार गुप्ता के घर पर एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. चोर घर के दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर घुसे और सभी अलमीरा तोड़कर लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए. सुजीत कुमार ने बताया कि लगभग 15 लाख रुपए के जेवर और नकदी की चोरी की गई है. पीड़ित सुजीत गुप्ता ने बताया कि रामनवमी के दिन पूजा करके अपने गुमला स्थित गांव चले गए थे. बंद घर देखकर चोरी को अंजाम दिया गया है.

चार दरवाजा तोड़ा, चार लॉकर काटे तब की चोरी

पीड़ित सुजीत ने बताया कि चोर बेहद शातिर थे. उन्होंने उनके घर के चार दरवाजों के लॉक तोड़े और चार अलमीरा के लॉकर को काटा उसके बाद घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. सुजीत ने बताया कि अलमीरा के लॉकर में 15 लाख से ज्यादा के गहने और 60 हजार नकद था. ऐसा लग रहा है कि जैसे चोरों को यह पता था कि उनके घर में ही गहने रखे हुए हैं, क्योंकि गहनों के अलावा चोरों ने घर के किसी भी सामान को हाथ नहीं लगाया. चोरों ने गहने खोजने के लिए पूरे घर के पूरे सामान को तहस-नहस कर दिया.

मामले की छानबीन की जा रही है. चोरों पर नकेल कसने के लिए रात्रि गश्ती को और बेहतर किया जाएगा:- प्रकाश सोय, कोतवाली डीएसपी

Related Articles

Back to top button