ब्रेकिंग
Kaithal ACB Action: एनओसी और क्लेम सेटलमेंट के नाम पर घूस मांगना पड़ा भारी, महिला एजेंट धरायी Gwalior News: पुरानी छावनी से गायब 6 साल का मासूम सकुशल मिला, 'ऑपरेशन कन्हैया' रहा सफल Sehore Gas Leak News: सोनकच्छ टोल के पास अमोनिया गैस टैंकर में रिसाव, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा ह... Morena News: पशुपालन विभाग के चपरासी ने पिस्टल लेकर उप संचालक को दी धमकी; वेतन कटने से था नाराज Morena News: लश्करीपुरा में मजदूर के घर बड़ी चोरी, 3 लाख का माल पार; पुलिस FIR दर्ज करने में सुस्त Gwalior News: पुलिस लाइन के सिपाही की संदिग्ध मौत, शिवपुरी लिंक रोड पर मिला शव Mount Everest Fatah: रायसेन की बेटी अंजना यादव ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट फतह कर भोपाल लौटीं NEET Student Suicide: मऊगंज की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी भविष्य की चि... MPPL 2026: रजत पाटीदार की ग्वालियर चीताज को मिली करारी हार; उज्जैन फाल्कंस ने 92 रनों से जीता मुकाबल... Israel-Lebanon Ceasefire News: इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, हिज्बुल्लाह को लितानी नदी से हटने के ...
पंजाब

Punjab Crime News: पंजाब में सनसनीखेज वारदात, जीजा ने साले को सरेआम मारी गोली, हालत गंभीर

पटियाला : शहर के घूमन नगर बी में जीजा ने अपने साले को 2 गोलियां मार दीं, जिससे वह घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में थाना अनाज मंडी पटियाला की पुलिस ने दलजीत सिंह निवासी तफज्जलपुरा, थाना अर्बन एस्टेट पटियाला की शिकायत पर हरविंदर सिंह निवासी घूमन नगर बी पटियाला के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दलजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि हरविंदर सिंह उसका जीजा है और वह अक्सर उसकी बहन सुखविंदर कौर के साथ झगड़ा करता रहता है। कई बार समझाने के बावजूद वह नहीं माना। अब फिर उसकी बहन का फोन आया कि हरविंदर सिंह शराब के नशे में उसकी पिटाई कर रहा है। इस पर शिकायतकर्ता दलजीत सिंह अपने भाई बलजीत सिंह सहित परिवार के साथ वहां पहुंचा।

उन्होंने देखा कि घर का गेट बंद था और उसकी बहन अंदर खड़ी थी। उसने बताया कि हरविंदर सिंह ने गेट को ताला लगाकर चाबी अपने पास रखी है और खुद छत पर चढ़ गया है। जब दलजीत सिंह ने उसे गेट खोलने के लिए कहा, तो गुस्से में आकर हरविंदर सिंह ने अपने लाइसैंसी रिवॉल्वर से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली बलजीत सिंह की दाईं छाती में और एक दाईं जांघ में लगी, जबकि 3-4 गोलियां आसपास लगीं। घायल बलजीत सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Back to top button