ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
उत्तरप्रदेश

UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटियों का दबदबा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने UPPSC 2024 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 29 मार्च 2026 को घोषित कर दिया है. पिछली बार की तुलना में इस बार के रिजल्ट में देरी हुई है. इस बार की परीक्षा में नेहा पंचाल ने टॉप किया है. नेहा ने कई मॉक इंटरव्यूज में बताया है कि उन्होंने बेटी और घर की जिम्मेदारियों के साथ इस परीक्षा की तैयारी की. दूसरे नंबर पर अनन्या त्रिवेदी, तीसरे नंबर पर अभय प्रताप सिंह, चौथे नंबर पर अनामिका मिश्रा और नेहा सिंह रहीं. यानी टॉप 5 में 4 महिलाओं ने बाजी मारी है. इस बार 947 पदों पर भर्ती निकली थी, जिसके लिए प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार परीक्षा हुई. मुख्य परीक्षा का परिणाम 4 फरवरी 2026 को घोषित किया गया था. इस बार की परीक्षा में टॉप 10 में 6 महिलाओं को सफलता मिली है.

अब जब PCS 2024 परीक्षा का UPPSC फाइनल रिजल्ट घोषित हो चुका है, तो चुने गए उम्मीदवारों को उचित समय पर उनके नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे. नियुक्ति पत्र मिलने के बाद, उम्मीदवारों को निर्देशानुसार जरूरी औपचारिकताएं और डॉक्यूमेंटेशन पूरा करना होगा और बताए गए समय पर जॉइनिंग ऑफिस में रिपोर्ट करना होगा. इस बारे में ज्यादा अपडेट और जानकारी के लिए उम्मीदवारों UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट कर सकते हैं.

कितनी महिलाओं को मिली सफलता?

कुल 932 चयनित उम्मीदवारों में से 613 पुरुष और 319 महिलाएं हैं. महिलाओं की सफलता दर 34.22% है. इससे पहले, PCS-2023 में चयनित 251 उम्मीदवारों में से 167 पुरुष और 84 महिलाएं थीं, जिसमें महिलाओं की सफलता दर लगभग 33.46% थी.

प्रारंभिक लिखित परीक्षा 22 दिसंबर, 2024 को आयोजित की गई थी. यह परीक्षा राज्य के 75 जिलों में दो पालियों में आयोजित की गई. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई.

मुख्य परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई, 2025 तक आयोजित की गई थी और इसके परिणाम 4 फरवरी, 2026 को घोषित किए गए. इसमें 2,719 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना गया. इंटरव्यू 16 फरवरी से 20 मार्च, 2026 तक आयोजित किए गया. इसके बाद 29 मार्च, 2026 को PCS-2024 का अंतिम परिणाम घोषित किया गया.

क्यों हुई परिणाम में देरी?

नवंबर 2024 में उम्मीदवारों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए यह मांग की थी कि PCS-2024 की प्रारंभिक परीक्षा एक ही दिन में आयोजित की जाए. यह अशांति समीक्षा अधिकारी (RO)/सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) 2023 की प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद शुरू हुई थी. इसके बाद UPPSC ने RO/ARO 2023 और PCS 2024, दोनों की प्रारंभिक परीक्षाएं कई दिनों और पालियों में आयोजित करने का फैसला लिया. इस वजह से इस बार की परीक्षा और परिणाम में देरी हुई.

Related Articles

Back to top button