ब्रेकिंग
Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे... Bairgania Police Action: तकिया टोला में मची चीख-पुकार, एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसा; पुलिस जांच में... Sahil Wakode Case Update: परीक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने पर पकड़े गए थे छात्र, परिवार ने लगाए... CBI Trap Case Mumbai: CPWD कार्यकारी अभियंता विक्रांत वर्मा 50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, बाया ग्रुप ... Bastar Flood News: राहत शिविर बंद होने पर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का हमला, कहा- प्रशासन और सरकार प... Manendragarh Jila Samachar: कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण और सिद्धबाबा धाम में पूजा-अर्चना, विकास ... Surajpur News: बीजापुर में जवान विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध मौत पर हंगामा, परिजनों ने आत्महत्या से किय... Bhilai News: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने युवाओं को दी सीख, कहा- शॉर्टकट से नहीं मि... Bastar Development Model: छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार की योजनाओं पर मंथन, सीएम साय ने की दिग्गजों स... Raipur Crime News: खमतराई थाना क्षेत्र में अवैध डीजल परिवहन का भंडाफोड़, 7 ड्रम में भरा 1400 लीटर डी...
छत्तीसगढ़

मिशन 2026: छत्तीसगढ़ के मंत्रियों की बंगाल-असम चुनाव में एंट्री! बीजेपी ने सौंपी संगठन और मैनेजमेंट की बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर : पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी नेताओं की भूमिका तय की गई है। छत्तीसगढ़ के दो उप मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री को असम और पश्चिम बंगाल के चुनाव में भेजा गया है। इसके तहत छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव को असम के आठ विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है इन आठ विधानसभा क्षेत्र का पूरा चुनाव प्रबंधन अरुण साव के द्वारा किया जाएगा। वही छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी को असम के 10 विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है

डिप्टी सीएम अरुण साव असम में बना रहे रणनीति

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव 25 फरवरी से असम की चुनावी तैयारी में लगे हुए हैं. 25 फरवरी को उन्होंने असम के गुवाहाटी, तिनसुकिया, डूमडूमा, सदिया और लखीमपुर में संगठन की बैठक की थी. असम विधानसभा चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम सरकार ने आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, महिला सशक्तिकरण और निवेश के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. वहीं नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से राज्य में विकास को नई गति मिली है.डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से असम निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है.विकास के बुनियाद के बदौलत असम में तीसरी बार हमारी सरकार बनेगी और इसी को हम लोग अंतिम रूप दे रहे.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी को भी असम में जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी को असम के कुल 10 विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है. सभी नेताओं को वहां संगठन की तैयारी के लिए काम करने का निर्देश दिया गया है. बीजेपी के छत्तीसगढ़ के नेताओं का कहना है कि संगठन के लिए जिस तरह के काम करने की जिम्मेदारी दी गई है उसके तहत नेता वहां काम करेंगे.

गृहमंत्री विजय शर्मा को शाह के दौरों का जिम्मा

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा को पश्चिम बंगाल में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. छत्तीसगढ़ के लिए बनाई जा रही चुनावी योजनाओं के लिए विजय शर्मा पूरे वार रूम को संभालेंगे. पश्चिम बंगाल में अमित शाह के जितने भी कार्यक्रम आए हैं उन सभी कार्यक्रमों की देखरेख की जिम्मेदारी विजय शर्मा के पास रहेगी. पश्चिम बंगाल में बनने वाली भारतीय जनता पार्टी की चुनावी रणनीति उसके अलावा होने वाली चुनावी रैलियां साथ ही सभी राजनीतिक नेताओं के कार्यक्रम विजय शर्मा के कोऑर्डिनेशन के तहत होंगे.

Related Articles

Back to top button