ब्रेकिंग
सोनीपत में रील का नशा पड़ा भारी: स्वतंत्रता दिवस पर लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले 8 यु... देश में सामान्य से 12% कम बरसा मानसून: एल नीनो का असर, बिहार और पंजाब समेत कई राज्यों में गहराया जल ... पंचकूला में पहली गुरु रविदास ट्रॉफी नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल 18 अगस्त से: मंत्री विपुल गोयल करेंगे उ... हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों की हड़ताल 18 अगस्त तक बढ़ी: 17 मांगों को लेकर सरकार से वार्ता व... मलोट स्टार सिटी फायरिंग मामला: गुरुग्राम से 2 शार्प शूटर गिरफ्तार, ऑस्ट्रेलिया से रची गई थी फिरौती क... नूरपुरबेदी में पतंग उड़ाते समय 12 वर्षीय बच्चा हाईटेंशन तारों की चपेट में आया, गंभीर हालत में PGI रे... गुरदासपुर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 17 अगस्त को छुट्टी घोषित, DC आदित्य उप्पल ने जारी कि... होशियारपुर के मुकेरियां में सनसनीखेज वारदात, आर्मी जवान पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप : पंजाब राजभवन में 'एट होम' समारोह का आयोजन: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ CM भगवंत मान और CM ना... सुल्तानपुर लोधी में बड़ा हादसा टला: राइस मिल में 25 फीट गहरे कुएं में गिरे 3 मजदूर, प्रशासन ने सुरक्...
हरियाणा

Rewari News: रेवाड़ी में खूनी संघर्ष! महिला पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला, रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल

रेवाड़ी:  जिले के गांव गोठड़ा में एक मकान पर कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच चल रहा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। झगड़े के दौरान एक महिला पर फावड़े से हमला किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, संबंधित मकान को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है और मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए।

कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने महिला पर फावड़े से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला पर फावड़े से वार किया जा रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर डहीना पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू की। पुलिस वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा मानकर उसकी सत्यता और घटना के क्रम की पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला कोर्ट में होने के बावजूद कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button