ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
देश

Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।

कैबिनेट नियुक्ति समिति (ACC) ने आईएएस चंचल कुमार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव पद पर नियुक्त किया है. वो संजय जाजू की जगह लेंगे, जिन्हें पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में सचिव बनाया गया है. चंचल कुमार बिहार कैडर के 1992 बैच के IAS अफसर हैं. नई जिम्मेदारी 31 मार्च 2026 से संभालेंगे. इससे पहले वो कई अहम पदों पर सेवाएं दे चुके हैं. चंचल नीतीश कुमार के प्रधान सचिव भी रहे हैं.

नीरज मित्तल के अवकाश काल के दौरान चंचल कुमार के पास 12 दिसंबर से 21 दिसंबर, 2025 तक दूरसंचार विभाग काअतिरिक्त प्रभार भी था. इसके साथ ही केंद्र सरकार में सचिव की भूमिकाओं से पहले उन्होंने नेशनल हाईवेज़ एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य किया है.

कैमूर-बोकारो, पूर्वी चंपारण और नालंदा के मजिस्ट्रेट रहे

चंचल कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और सामान्य प्रशासन व भवन निर्माण विभागों में प्रधान सचिव सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है. कैमूर, बोकारो, पूर्वी चंपारण और नालंदा के जिला मजिस्ट्रेट के रूप में काम किया है. इसके साथ ही रेल मंत्रालय और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में भी उन्हें काम करने का अनुभव है.

Ias Transfer

अभिषेक सिंह बने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक

खान मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव संजय लोहिया को वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. वो मौजूदा सचिव नागराजू मद्दिरला की जगह लेंगे. नागराजू मद्दिरला 31 मई को रिटायर हो रहे हैं. वहीं, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के महानिदेशक और नगालैंड कैडर के 1995 बैच के आईएएस अफसर अभिषेक सिंह को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) का महानिदेशक बनाया गया है.

UIDAI के सीईओ भुवनेश को पर्यटन सचिव की जिम्मेदारी

वहीं, पर्यटन विभाग के सचिव श्रीवत्स कृष्णा को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का सचिव बनाया गया है. वो चंद्र शेखर कुमार की जगह लेंगे. चंद्र शेखर को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय वर्षा सिंचित क्षेत्र प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है. यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के सीईओ भुवनेश कुमार को पर्यटन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.

Ias Transfer

नरेंद्र भूषण बने भूमि संसाधन विभाग के सचिव

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश कैडर के 1992 बैच के IAS अफसर नरेंद्र भूषण को भूमि संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है. पंजाब कैडर के 1994 बैच के IAS अधिकारी तेजवीर सिंह अब रसायन एवं पेट्रो-रसायन विभाग के सचिव होंगे. वो निवेदिता शुक्ला वर्मा की जगह लेंगे. निवेदिता को प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही निवेदिता वर्मा पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी.

Related Articles

Back to top button