ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
झारखण्ड

Sonahatu Elephant Rescue: कुएं में गिरा विशालकाय हाथी! घंटों चला मौत और जिंदगी का खेल, आखिर में मिली कामयाबी

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के बुंडू वन प्रक्षेत्र अंतर्गत सोनाहातू थाना क्षेत्र के सारयाद गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली हाथी अचानक खुले कुएं में गिर गया. घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया.

कुएं को काटकर ढालनुमा रास्ता बनाया गया

वन विभाग के अधिकारियों ने हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन, रस्सियों और अन्य तकनीकी संसाधनों का सहारा लिया. रेस्क्यू टीम ने कुएं के एक हिस्से को काटकर ढलाननुमा रास्ता तैयार किया, ताकि हाथी खुद बाहर निकल सके.

रेस्क्यू अभियान में स्थानीय लोगों ने की मदद

इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी अहम भूमिका निभाई. उन्होंने मोटर पंप की व्यवस्था कर कुएं में पानी भरा, जिससे जलस्तर बढ़ने पर हाथी ऊपर की ओर आ सके. कई घंटों की कड़ी मशक्कत और समन्वय के बाद आखिरकार हाथी तैयार किए गए रास्ते से बाहर निकलने में सफल रहा.

कुएं से बाहर निकलते ही हाथी तेजी से जंगल की ओर भाग गया. वन विभाग के पदाधिकारी सुप्रियन टूटी ने बताया कि हाथी पूरी तरह सुरक्षित है और रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहा. हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि मौके पर भारी भीड़ जमा होने के कारण अभियान में कुछ दिक्कतें आईं.

स्थानीय लोगों के अनुसार, हाथी भोजन की तलाश में जंगल से भटककर गांव की ओर आ गया था. इसी दौरान वह अनजाने में खुले कुएं में गिर गया. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

Related Articles

Back to top button