ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
छत्तीसगढ़

Dhamtari News: धमतरी के ‘आमदी’ की बदलेगी सूरत! गौरवपथ, बैंक और लाइब्रेरी के साथ बनेगा नया विकास केंद्र

धमतरी: विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. लंबे समय से प्रतीक्षित आमदी गौरवपथ निर्माण को राज्य शासन से मंजूरी मिल गई है. इस परियोजना के शुरू होने से जहां आवागमन सुगम होगा, वहीं आमदी क्षेत्र को एक उभरते आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करने का मार्ग भी प्रशस्त होगा.

राज्य शासन ने गौरवपथ निर्माण के लिए 662.61 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है. इसके अतिरिक्त क्षेत्र में अन्य अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों के लिए 2119.54 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है. शासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों, गुणवत्ता और पारदर्शी निविदा प्रक्रिया के अनुसार ही किए जाएं.

समग्र विकास की ओर बढ़ता आमदी

आमदी क्षेत्र में योजनाबद्ध विकास के तहत पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य जारी है. शिक्षा सुविधा पहले से उपलब्ध है और अब सहकारी बैंक की स्थापना का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है. साथ ही युवाओं के लिए आधुनिक लाइब्रेरी की स्वीकृति मिलने से अध्ययन संसाधनों का विस्तार होगा. पारंपरिक रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कुम्हार समुदाय सहित स्थानीय कारीगरों के लिए विशेष योजनाएं संचालित की जा रही हैं.

फोरलेन से जुड़ेगा आमदी, बढ़ेंगी आर्थिक गतिविधियां

गौरवपथ निर्माण के बाद आमदी सीधे फोरलेन सड़क से जुड़ जाएगा, जिससे व्यापार, परिवहन और स्थानीय रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र में निवेश और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. इसी क्रम में नगरी, भखारा और मगरलोड क्षेत्रों में भी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जबकि कुकरेल क्षेत्र को फोरलेन कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में कार्य प्रगति पर है.

आमदी गौरवपथ परियोजना जिले के समग्र विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी. प्रशासन का लक्ष्य आमदी को एक सशक्त आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करना है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ें और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. सभी कार्य गुणवत्ता और समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएंगे- अबिनाश मिश्रा, धमतरी कलेक्टर

विकास की नई पहचान बनेगा आमदी

आमदी गौरवपथ परियोजना केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्रीय विकास की व्यापक योजना है, जो बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति देगी और आने वाले समय में धमतरी के विकास की नई पहचान बनेगी.

Related Articles

Back to top button