ब्रेकिंग
JJM Scam Update: जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार, ED के बाद अब ACB का बड़ा ए... Suvendu Adhikari on PA Murder: पीए की हत्या पर भड़के सुवेंदु अधिकारी; बोले- '15 साल के जंगलराज का नत... West Bengal Politics: सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ भट्टाचार्य की हत्या; कब, कहां और कैसे हुई वारद... Weather Update: दिल्ली में फिर शुरू हुआ भीषण गर्मी का दौर; जानें पहाड़ों से लेकर रेगिस्तान तक के मौस... Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के...
मनोरंजन

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमाल

बॉलीवुड में इन दिनों हॉरर और फोक थ्रिलर फिल्मों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है, और इसी बीच दो बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. एक तरफ ‘विवान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का टीजर सेंसर बोर्ड से पास हो चुका है, तो दूसरी ओर अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट ने इंडस्ट्री में नया बज बना दिया है. ऐसे में फैंस के बीच एक्साइटमेंट अपने चरम पर है, क्योंकि दोनों ही फिल्में अलग-अलग अंदाज में डर और रोमांच का अनुभव देने वाली हैं.

‘भूत बंगला’ और ‘विवा’न की चर्चा एक साथ यू हीं नहीं हो रही है, बल्कि दोनों फिल्मों का साथ में खास कनेक्शन होने वाला है. दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म ‘विवान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के टीजर को सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिल गई है. हाल ही में फिल्म के टीजर की सर्टिफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर चुकी है, जिससे यह साफ हो गया है कि मेकर्स जल्द ही इसे दर्शकों के सामने पेश करने वाले हैं. ये फिल्म एक फोक थ्रिलर है, जिसकी कहानी जंगल, रहस्य और प्राचीन मान्यताओं के इर्द-गिर्द घूमती है.

अक्षय कुमार की फिल्म का साथ

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आएंगे और इसकी कहानी को लेकर पहले से ही काफी एक्साइटमेंट बनी हुई हैं. ‘विवान’ का टीजर अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. ‘भूत बंगला’ 16 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली है और अब इस फिल्म के साथ फोक कॉमेडी की झलक देखना काफी अच्छा एक्सपीरियंस होने वाला है. ‘भूत बंगला’ के साथ ‘विवान’ का टीजर रिलीज होना काफी अच्छा माना जा रहा है.

फिल्मों को लेकर बना है बज

‘विवान’ की बात करें, तो इस फिल्म को दीपर मिश्रा और अरुणभ कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं. सिद्धार्थ और तमन्ना के साथ फिल्म में श्वेता तिवारी और मनीष पॉल भी नजर आने वाले हैं. वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की बात करें, तो ये फिल्म भी सुर्खियों में बनी हुई है. इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से UA सर्टिफिकेट मिल चुका है. फिल्म के पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल से शुरू होंगे, जिससे इसकी ओपनिंग को और मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है.

Related Articles

Back to top button