ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

कोरोना का खौफ : भीषण गर्मी के बीच महाराष्ट्र से पैदल ही घर को निकल पड़े हजारों मजदूर

मुंबई। कोरोना से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र से पिछले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों का पलायन शुरू हो गया है। औरंगाबाद हादसे के कारण इन प्रवासी मजदूरों की त्रासदी पर लोगों का ध्यान अब गया है। केंद्र और राज्य सरकार के बीच उचित तालमेल न होने से इन मजदूरों को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य महानगरों से श्रमिक बड़ी संख्या में अपने मूल राज्यों के लिए पैदल ही निकल पड़े हैं।

एकओर जहां अन्य राज्यों से श्रमिकों से भरी हुई ट्रेनें उत्तर प्रदेश और बिहार जा रही हैं, वहीं महाराष्ट्र से श्रमिकों को सुरक्षित भेजने का रास्ता अभी भी साफ नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि राज्य सरकारों और केंद्र के बीच आपसी तालमेल नहीं बन पाने की वजह से प्रवासी कामगारों को वाहनों से सुरक्षित उनके घर भेजने का रास्ता नहीं निकल पा रहा है। कोरोना की सबसे गंभीर स्थिति मुंबई में ही है जिसे देखते हुए अभी तक मुंबई से कोई ट्रेन शुरू नहीं की गई है।

कहीं बीमारी की चपेट में नहीं आ जाएं इस डर से लाखों श्रमिक मुंबई से उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए निकल पड़े हैं। मुंबई से मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले नासिक हाइवे पर लाखों श्रमिकों को पैदल ही जाते हुए देखा जा सकता है। मालूम हो कि भीषण गर्मी के बीच महाराष्ट्र से पैदल आ रहे यूपी के दो प्रवासी मजदूरों की शुक्रवार को रास्‍ते में मौत भी हो गई। इससे पहले लॉकडाउन के कारण पैदल अपने गांव के लिए निकले 16 मजदूर ट्रेन से कटकर जान गवां बैठे।

उल्‍लेखनीय है कि महाराष्ट्र में भी लगातार तीसरे दिन हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र में और 1,089 नए मामले मिले जिसके साथ संक्रमितों की संख्या 19,063 हो गई है। अब तक 731 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई की धारावी बस्ती में आठ सौ से ज्यादा संक्रमित हो गए हैं। नए मामलों में मुंबई 748 केस शामिल हैं और महानगर में संक्रमितों का आकड़ा 11,967 हो गया है। पुणे में महाराष्ट्र स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स के और 15 जवान संक्रमित मिले हैं।

Related Articles

Back to top button