ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मध्यप्रदेश

Stray Cattle Menace: छतरपुर में सांड़ों का आतंक! लड़ते-लड़ते दुकान के अंदर घुसे 4 सांड़, मची अफरा-तफरी और भारी नुकसान

छतरपुर : छतरपुर शहर में सांडों के आतंक से लोग परेशान हैं. सांड़ के हमले में हाल ही में एक बुजुर्ग की जान जा चुकी है तो कई लोग घायल हो चुके हैं. शहर के मुख्य बाजार में कभी भी सांड़ों के बीच युद्ध देखने को मिलता है. अक्सर दो सांड़ ही भिड़ते हैं लेकिन इस बार 4 सांड़ों के बीच ऐसी जोर-आजमाइश हुई कि मुख्य बाजार में आधा घंटे तक हड़कंप मचा रहा. सांड़ इतने तगड़े थे और आक्रामक थे कि लोग काफी दूरी बनाकर बचते फिरते रहे. एक घंटे तक तक रोड पर दोनों तरफ जाम लगा रहा.

छतरपुर के मुख्य बाजार में सांड़ों का आतंक

छतरपुर शहर के हर इलाके में सांड़ों का कहर है. बाजार में सांड़ों के विचरण के कारण दुकानदारों में दहशत बनी रहती है. छतरपुर के मुख्य बाजारों में सांड़ों के झुंड आये दिन लड़ते दिखाई देते हैं. राहगीर दहशत में रहते हैं. सांड़ों के उत्पात का एक बार फिर दहशत भरा नजारा देखने को मिला. अभी तक दो सांड़ों की भिड़ंत देखने को मिलती रही है लेकिन इस बार 4 सांड़ों के बीच खतरनाक युद्ध हुआ. इस भीषण युद्ध को लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया.

कई लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त

पहली घटना कोतवाली थाना इलाके की है. महल रोड पर महल के पास दो सांड़ लड़ पड़े. दोनों के बीच काफी देर तक युद्ध चला. दोनों ओर से आने जाने वाले राहगीर और वाहन चालक थम गए. दोनों तरफ जाम लग गया. धीरे-धीरे सांड़ों का युद्ध तेज़ हो गया. इस दौरान कई लोगों की गाड़ियां टूट गई. लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर भाग निकले. बड़ी मुश्किल से लोगों ने दूर से पानी फेंककर व जमीन पर लाठियां पटककर सांड़ों को मौके से हटाया.

लड़ते-लड़ते सांड़ दुकान में घुसे

दूसरी घटना भी कोतवाली थाने के पास मुख्य बाजार की है. यहां पहले दो सांड़ लड़ पड़े. यहां भी दोनों ओर जाम लग गया. देखते-देखते दो और सांड़ इस युद्ध में शामिल हो गए. इस दौरान दो सांड़ कपड़े की दुकान में जा घुसे. सांड़ दुकान में जैसे ही घुसे दुकानदार सहित ग्राहकों में अफरातफरी मच गई, लोग यहां से वहां भागते फिर. एक दुकान से निकले सांड़ दूसरी दुकान में घुसने लगे. स्थानीय व्यापारी निखिल जैन बताते हैं “शहर के मुख्य बाजार में सांड़ों का आतंक आए दिन देखने को मिलता है.”

सांड़ के हमले से बुजुर्ग की हुई थी मौत

व्यापारियों का कहना है “चौक बाजार, बजरिया, महल तिराहा, छत्रसाल चौराहे पर सांड़ों का ज्यादा आतंक है. नगरपालिका कोई ठोस कदम नहीं उठाती. बीते दिनों बुजुर्ग लाल जी पाटकर को उठाकर पटक दिया था, उनकी कमर टूट गई थी. वह आज भी बिस्तर पर हैं. बड़ी कुंजरेटी इलाके में भी बुजुर्ग खान साहब को भी उठाकर फेंक दिया था, उनकी मौत हो गई थी.” इस मामले में छतरपुर नगरपालिका CMO माधुरी शर्मा का कहना है “आवारा जानवरों को पकड़ने के सख्त निर्देश दिए गए हैं. बीते दिनों कुछ जानवर पकड़वाए थे. कार्रवाई जारी है.”

Related Articles

Back to top button