ब्रेकिंग
Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के... Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया... Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह... MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व... मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर MP Transfer Policy 2026: मध्य प्रदेश में जल्द हटेगा तबादला बैन; CM मोहन यादव की घोषणा, इस महीने से श... Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की हाई-लेवल मीटिंग; इस दिग्गज नेता का नाम सबसे... Indore Metro News: 5800 करोड़ के प्रोजेक्ट का नया अवतार; अब किटी पार्टी, प्री-वेडिंग और फिल्म शूटिंग...
छत्तीसगढ़

मौत बनकर फटा AC! बिलासपुर में कंप्रेशर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, सगे भाइयों की हालत नाजुक; अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर: न्यायधानी के तालापारा क्षेत्र में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। तैबा चौक से कुम्हारपारा मार्ग पर स्थित ‘परफेक्ट साल्यूशन’ नामक दुकान में एसी रिपेयरिंग के दौरान अचानक कंप्रेशर फट गया। इस भीषण विस्फोट (Bilaspur AC Blast) की चपेट में आने से दुकान में मौजूद दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमाके से मची अफरा-तफरी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के समय आरिफ मिर्जा और उनके भाई शब्बीर मिर्जा उर्फ पप्पू दुकान के भीतर काम कर रहे थे। इसी दौरान एसी के कंप्रेशर में जोरदार ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गई और दुकान के भीतर रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। विस्फोट के तुरंत बाद दुकान से धुएं का गुबार निकलने लगा, जिससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों में भगदड़ मच गई।

Related Articles

Back to top button