ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
झारखण्ड

Jharkhand Home Guard Recruitment: होम गार्ड भर्ती की प्रक्रिया आज से शुरू! 15,000 अभ्यर्थी दिखाएंगे दमखम; जानें फिजिकल टेस्ट के नियम

धनबादः होमगार्ड के करीब 1500 रिक्त पदों पर बहाली की प्रक्रिया सोमवार से शुरू की जा रही है. इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और कदाचार मुक्त बनाने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गई है. बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बहाली प्रक्रिया का रिहर्सल भी किया गया.

22 अप्रैल तक चलेगी बहाली प्रक्रिया

इस भर्ती में लगभग 15,000 उम्मीदवारों के भाग लेने की उम्मीद है, जिससे पूरे जिले में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. यह बहाली प्रक्रिया 22 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन लगभग 1000 महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ-साथ लिखित परीक्षा भी आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थियों को दौड़, लंबी कूद समेत अन्य शारीरिक परीक्षणों से गुजरना होगा, जिसके बाद उन्हें लिखित परीक्षा में शामिल किया जाएगा.

अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी

पूरी प्रक्रिया को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पूर्वाभ्यास यानी रिहर्सल किया गया. इस दौरान सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को उनके दायित्वों एवं कार्य प्रणाली की विस्तार से जानकारी दी गई. भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी. इसमें पहचान पत्र सत्यापन, दस्तावेजों की जांच तथा एफआरडी (Functional Requirement Document) प्रक्रिया शामिल है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या फर्जीवाड़े को रोका जा सके.

सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि पूरी बहाली प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

Related Articles

Back to top button