ब्रेकिंग
Giridih Revenue Camp: गिरिडीह में 9 जून से विशेष राजस्व शिविर; अब पंचायत स्तर पर सुलझेंगे जमीन विवाद Godda Netball News: पुडुचेरी में नेशनल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का चयन; गोड्डा में लगा समर कैंप Bilaspur Crime News: बिलासपुर में दरिंदगी; तोरवा और सिरगिट्टी में नाबालिगों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्... MCB News: चिरमिरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई; घर में अवैध शराब बेच रहे युवक को 49 लीटर महुआ शराब के साथ द... Korba Crime News: बोलेरो से कुचलने का प्रयास और कनपटी पर तानी पिस्तौल; कोरबा में एएसआई के बेटे समेत ... Women Bikers in Chhattisgarh: रायपुर से बारनवापारा तक महिला बाइकर्स की ऐतिहासिक राइड; सड़क सुरक्षा का... Dhamtari Crime News: गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी चोट; 44 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गि... MCB Political News: मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में विकास कार्यों को लेकर संग्राम; कांग्रेस ने लगाया भेदभा... Balod PDS Rice Quality: विधायक संगीता सिन्हा ने PDS चावल की गुणवत्ता पर उठाए सवाल; कहा- 'अखाद्य है स... Bemetara News: नवागढ़ में प्रशासन का बड़ा एक्शन; श्मशान की जमीन पर बने आलीशान मकानों पर चला बुलडोजर
पंजाब

Pathankot Crime: मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला दरिंदा गिरफ्तार! पठानकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पठानकोट: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। पठानकोट के धारकलां पुलिस स्टेशन के तहत एक गांव में 8 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले 28 साल के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 30 मार्च से फरार था और गांव में छिपा हुआ था।

बच्ची के चीखने आवाजें सुनकर आया था पिता

पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया गया कि 8 वर्षीय बच्ची 30 मार्च को दोपहर के समय मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रही थी। पिता ने कहा कि जब बच्ची खेल रही थी, तब आरोपी उसे अपने साथ ले गया था। इसके बाद वह घर नहीं आई। उसे बहुत तलाश  किया गया लेकिन वह नहीं मिली। इसी बीच मोहल्ले में एक युवक के घर के पास उन्हें बेटी के चीखने की आवाजें  सुनाई दी। उन्होंने जब दरवाजा खटखटाया तो उसने नहीं खोला। इसके बाद उन्होंने कमरे की कुंडी तोडकर अंदर जाकर देखा तो वही आरोपी युवक उनकी बच्ची के साथ जबरदस्ती कर रहा था। पिता को देखकर वह मौके से फरार हो गया।

इस घटना के बाद पंचायत को बताया गया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इस बीच, धारकलां पुलिस स्टेशन की इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर अमनप्रीत कौर ने बताया कि लड़की के पिता की लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ इंडियन पीनल कोड (IPC) की धारा 65(2), 62, 127(2) और POCSO एक्ट की धारा 06 के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button